OTT प्लेटफॉर्म जी5 की टॉप ट्रेंडिंग फिल्में (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
1. परिमला एंड कंपनी: इस सस्पेंस थ्रिलर की कहानी एक बेहद साधारण और सीधे-साधे परिवार के आस-पास बुनी गई है। इस परिवार की खुशहाल जिंदगी में तब अंधेरा छा जाता है, जब इलाके का एक शातिर गुंडा उनकी छोटी बेटी को परेशान करने लगता है। कहानी में असली रोमांच और मोड़ तब आता है, जब उस गुंडे की अचानक हत्या हो जाती है। 2. मुखबिर द स्टोरी: देशभक्ति और जासूसी के शौकीनों के लिए दूसरे नंबर पर वेब सीरीज मुखबिर द स्टोरी ऑफ ए स्पाई धमाल मचा रही है। बेहतरीन एक्टर प्रकाश राज और जैन खान दुर्रानी जैसे मंझे हुए कलाकारों के एक्टिंग से सजी यह सीरीज कुल 8 एपिसोड की है। मुखबिर द स्टोरी की कहानी साल 1965 के ऐतिहासिक भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 3. फ्रेम: इसके साथ ही नागराज मंजुले और अमेय वाघ जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों की फिल्म फ्रेम भी दर्शकों के दिलों को छू रही है। फ्रेम की भावुक कहानी एक नए नवेले फोटोग्राफर और एक बेहद तजुर्बेकार सीनियर फोटो जर्नलिस्ट के बीच के खट्टे-मीठे रिश्तों को बयां करती है। 4. द केरला स्टोरी 2: यह फिल्म 3 अलग-अलग राज्यों की लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी में शादी के बाद उनकी जिंदगी वैसी नहीं रहती जैसी उन्होंने सोची थी। वे बेहद अप्रत्याशित रूप से एक बहुत ही गहरी और सोची-समझी साजिश के जाल में उलझती चली जाती हैं। 5.अस्सी: दूसरी तरफ एक और बेहद गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर आधारित फिल्म दर्शकों के दिलों को झकझोर रही है। यह कहानी एक ऐसी निडर महिला की है, जो अपने साथ हुए एक भयावह अपराध के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला करती है।