डिजाइन फोटो 
फोटो

Pranayama Benefits: अपने शरीर को तनाव मुक्त और निरोग बनाए रखने के लिए करें ये 8 प्रणायाम

Benefits of Pranayama: रोज सिर्फ 10 मिनट प्राणायाम करने से तनाव कम होता है, फेफड़े मजबूत बनते हैं, इम्यूनिटी बढ़ती है और दिल व दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं।

प्राणायाम योग की एक महत्वपूर्ण क्रिया है, जिसमें सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया को नियंत्रित किया जाता है। यह शरीर में प्राण ऊर्जा का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। रोजाना कुछ मिनट प्राणायाम करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। योग विशेषज्ञ इसे स्वस्थ जीवनशैली की मजबूत नींव मानते हैं।
प्राणायाम करने से मन शांत रहता है और तनाव का स्तर धीरे-धीरे कम होने लगता है। गहरी सांस लेने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है। इससे दिमाग रिलैक्स महसूस करता है और चिंता कम होती है। नियमित अभ्यास मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
प्राणायाम फेफड़ों को मजबूत बनाने का प्राकृतिक तरीका माना जाता है। यह सांस लेने की क्षमता को बेहतर बनाता है। शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलने से ऊर्जा बनी रहती है। दमा या सांस संबंधी समस्याओं में भी यह सहायक हो सकता है।
नियमित प्राणायाम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। यह आपके शरीर में ऑक्सीजन का संचार को बेहतर बनाता है। तनाव कम होने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत बना रहता है। जिससे आपका स्वस्थ जीवनशैली के साथ इसका असर और बेहतर दिखाई देता है।
प्राणायाम रक्त संचार को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी सहायक माना जाता है। दिल पर अतिरिक्त दबाव कम होता है। नियमित अभ्यास हृदय स्वास्थ्य को लंबे समय तक बेहतर बनाए रख सकता है।
गहरी और नियंत्रित सांसें पाचन क्रिया को सक्रिय करने में मदद करती हैं। प्राणायाम गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत दे सकता है। यह पेट के अंगों को बेहतर तरीके से काम करने में सहायता करता है। सुबह खाली पेट इसका अभ्यास अधिक लाभदायक माना जाता है।
अगर आपको रात में अच्छी नींद नहीं आती, तो प्राणायाम फायदेमंद हो सकता है। यह दिमाग को शांत करता है और तनाव कम करता है। जिससे शरीर आराम की स्थिति में पहुंच जाता है। रोज अभ्यास करने से नींद की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है।
प्राणायाम हमेशा शांत वातावरण और खाली पेट करना चाहिए। शुरुआत में किसी योग विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में अभ्यास करना बेहतर रहता है। किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें। सही तकनीक अपनाने से ही प्राणायाम का पूरा लाभ मिलता है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला