जैकेट ब्लाउज डिजाइन डिजाइन फोटो
फोटो

Latest Jacket Style Blouse: साड़ी में चाहिए मॉडर्न लुक? ट्राई करें ये स्टाइलिश जैकेट ब्लाउज डिजाइन

Jacket Blouse Designs: साड़ी के साथ पाएं मॉडर्न और रॉयल लुक। देखें खूबसूरत जैकेट ब्लाउज डिजाइन, जिन्हें शादी, पार्टी और फेस्टिवल में पहनकर आप सबसे अलग दिख सकती हैं।

अंकिता पटेल
अगर आप साड़ी में रॉयल और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो लॉन्ग जैकेट स्टाइल ब्लाउज ट्राई करें। इसकी लंबी डिजाइन कमर तक या उससे नीचे तक हो सकती है। इसे प्लेन साड़ी के साथ पहनने पर आपका पूरा लुक खास नजर आएगा।
सर्दियों की शादी और पार्टी के लिए वेलवेट जैकेट ब्लाउज एक शानदार विकल्प है। इसका सॉफ्ट और रिच टेक्सचर साड़ी को खूबसूरत लुक देता है। आप इसे बनारसी, सिल्क या प्लेन जॉर्जेट साड़ी के साथ पहन सकती हैं।
भारी कढ़ाई वाला जैकेट ब्लाउज आपकी सिंपल साड़ी को भी खास बना सकता है। इसमें फूलों, बेल-बूटों या पारंपरिक मोटिफ की कढ़ाई होती है। शादी और फेस्टिवल के लिए यह डिजाइन काफी आकर्षक रहेगा।
अगर आपको मॉडर्न और हल्का लुक पसंद है, तो शॉर्ट जैकेट ब्लाउज चुनें। इसकी लंबाई कमर के आसपास रहती है और यह साड़ी के साथ खूबसूरत बैलेंस बनाता है। इसे कॉटन, सिल्क या प्रिंटेड साड़ी के साथ स्टाइल करें।
हाई नेक जैकेट ब्लाउज साड़ी को एक ग्रेसफुल और क्लासी अंदाज देता है। इसमें गले के आसपास बंद डिजाइन और सामने बटन या हुक की डिटेलिंग हो सकती है। खास मौकों पर यह डिजाइन बेहद खूबसूरत लगता है।
अगर आप अपने ब्लाउज में हल्का और खूबसूरत टच चाहती हैं, तो शीयर स्लीव्स वाला जैकेट डिजाइन चुन सकती हैं। नेट या ऑर्गेंजा फैब्रिक की स्लीव्स पर हल्की कढ़ाई इसे आकर्षक बनाती है। यह डिजाइन पार्टी वियर साड़ी के साथ अच्छा लगता है।
ओपन फ्रंट जैकेट ब्लाउज उन महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प है, जो लेयरिंग वाला लुक पसंद करती हैं। इसमें अंदर एक फिटेड ब्लाउज और उसके ऊपर खुली जैकेट पहनी जाती है। यह कॉम्बिनेशन साड़ी को स्टाइलिश और अलग अंदाज देता है।
फेस्टिवल और शादी के लिए मिरर वर्क वाला जैकेट ब्लाउज चुन सकती हैं। इसकी चमकदार डिटेलिंग साड़ी के साथ खूबसूरत कंट्रास्ट बनाती है। इसे प्लेन या हल्की कढ़ाई वाली साड़ी के साथ पहनें, ताकि ब्लाउज की डिजाइन उभरकर दिखे।

LIVE: महिला आरक्षण बिल, परिसीमन विधेयक को मिल रहा कई पार्टियों का समर्थन; कैबिनेट की बैठक में होगा बड़ा फैसला

शरद पवार गुट ने जारी की थ्री-लाइन व्हिप, 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक सभी सांसदों की लोकसभा हाजिरी अनिवार्य

परिसीमन बिल पर महाराष्ट्र से लगेगी मोदी सरकार की नैया पार! उद्धव-शरद पवार के बाद कांग्रेस पर बीजेपी की नजर

संसद का विशेष सत्र कब और कौन बुलाता है? 6 महीने के नियम से लेकर विशेष बैठक तक, समझें संविधान का पूरा गणित

दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, सुप्रीम कोर्ट से राहत; नरेश बाल्यान को MCOCA केस में मिली जमानत