वेडिंग बैंगल आइडिया फोटो.सोशल मीडिया
फोटो

Wedding Season में गोल्ड बैंगल्स की जगह ट्राई करें ये 5 स्टाइलिश और डिफरेंट डिजाइन

Wedding Season Bangle: हर बार सिंपल गोल्ड बैंगल्स पहनने के बजाय इस फेस्टिव सीजन में कलाई को दें नया लुक। ये पांच स्टाइलिश ऑप्शन आपके साड़ी, लहंगे और एथनिक आउटफिट को खास बना सकते हैं।

रीता राय सागर
बारीक नक्काशी, पारंपरिक मोटिफ और रंगीन स्टोन्स वाला टेंपल कड़ा आपके फेस्टिव लुक को रिच बनाता है। सिल्क साड़ी के साथ एक हैवी कड़ा पहनें या सिंपल आउटफिट के साथ पतले कड़ों की लेयरिंग करें।
लाल, हरे, नीले और गुलाबी रंगों वाली मीनाकारी चूड़ियां आपके एथनिक लुक में चार्म ला देगी। इन्हें आइवरी, बेज या पेस्टल आउटफिट के साथ पहनें, ताकि चूड़ियों के रंग उभरकर दिखें।
अगर आपको ढेर सारी चूड़ियां पहनना पसंद नहीं है, तो स्टोन-स्टडेड चौड़ा कफ चुनें। एमराल्ड या रूबी टोन वाला कफ साड़ी और लहंगे दोनों के साथ खूबसूरत लगेगा। इसके साथ नेकलेस हल्का रखें।
मोतियों वाली चूड़ियां और पर्ल-डिटेलिंग वाले बैंगल्स आपके लुक को नफासत देंगे। इन्हें क्रीम, व्हाइट या पेस्टल लहंगे के साथ पहनें। डे-वेडिंग और फेस्टिव गेट-टुगेदर के लिए यह एक खूबसूरत विकल्प है।
घुमावदार शेप, बड़ा सेंटर स्टोन या छोटे लटकन वाला कड़ा आपके लुक को अलग पहचान दे सकता है। इसे हैवी एंब्रॉयडरी वाले आउटफिट के बजाय सिंपल साड़ी या कुर्ते के साथ पहनें, ताकि ज्वेलरी पर पूरा फोकस रहे।
टेंपल कड़ा, मीनाकारी, स्टेटमेंट कफ, पर्ल बैंगल्स या स्कल्प्चरल कड़ा- अपनी पसंद और आउटफिट के हिसाब से स्टाइल करें।

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल

त्योहार से पहले भारत समेत कई देशों में सोने की मांग बढ़ी, कीमतों में आई तेजी, NDB रिपोर्ट में दावा