बाजरे का चीला फोटो.सोशल मीडिया
बाजरे का चीला बनाने के लिए 1 कप बाजरे का आटा, 2 बड़े चम्मच बेसन, 1/2 कप बारीक कटा प्याज, 1 बारीक कटा टमाटर, 1 हरी मिर्च, हरा धनिया, 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन, नमक और जरूरत के अनुसार पानी मिला लें।एक बड़े बर्तन में बाजरे का आटा और बेसन डालें। इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया, अजवाइन और नमक मिलाएं। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मध्यम गाढ़ा घोल तैयार करें।तवे को गर्म करके हल्का तेल लगाएं। अब एक कलछी घोल डालकर गोल आकार में धीरे-धीरे फैलाएं। चीले को बहुत पतला न करें, वरना टूट सकता है।चीले के किनारों पर थोड़ा तेल डालें। मध्यम आंच पर नीचे की तरफ से सुनहरा होने दें। फिर पलटकर दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेंक लें।जब चीला दोनों तरफ से अच्छी तरह पक जाए और हल्का कुरकुरा हो जाए तो इसे तवे से उतार लें। गरमागरम बाजरे के चीले को हरी धनिया-पुदीना चटनी, दही या टमाटर की चटनी के साथ परोसें। बाजरे में फाइबर समेत कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। सब्जियों के साथ बनाया गया यह चीला नाश्ते में अनाज और सब्जियों को शामिल करने का अच्छा तरीका है।