अनुप्रिया नागर, हनुमान अंश फिल्म सोर्स- सोशल मीडिया
फोटो

हनुमान अंश के लिए 21 साल की अनुप्रिया नागर ने दांव पर लगाया अपना सब कुछ, हुआ 100 करोड़ से अधिक का फायदा

Anupriya Nagar Hanuman Ansh Success Story: अनुप्रिया नागर ने विदेश में कमाए करीब 2 करोड़ रुपये फिल्म में लगा दिए। धीमी शुरुआत के बाद हनुमान अंश की कमाई 100 करोड़ के पार पहुंचने की कहानी चर्चा में है।

अंकिता पटेल
यूके में इकोनॉमिक्स पढ़ने वाली 21 साल की अनुप्रिया नागर ने एक रिसर्च के बाद अपना रास्ता बदल लिया। विदेश में कमाई गई करीब 2 करोड़ रुपये की बचत उन्होंने एक फिल्म में लगा दी।
अनुप्रिया यूके में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई कर रही थीं। एक कॉलेज प्रोजेक्ट के दौरान वह यह समझने की कोशिश कर रही थीं कि दुनिया के बड़े टेक फाउंडर्स को अपने आइडिया कहां से मिलते हैं। इसी रिसर्च के दौरान उनकी दिलचस्पी नीम करोली बाबा से जुड़ी कहानी में हुई।
रिसर्च के दौरान अनुप्रिया को पता चला कि एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स भारत आए थे और नीम करोली बाबा से प्रभावित हुए थे। इस जानकारी ने उनके भीतर महाराजजी और उनके विचारों को जानने की उत्सुकता पैदा कर दी।
यूके से पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुप्रिया का अगला लक्ष्य स्विट्जरलैंड जाकर आर्ट इंडस्ट्री में करियर बनाना था। लेकिन नीम करोली बाबा पर शुरू हुई रिसर्च ने उनके करियर प्लान से ज्यादा उनके जीवन की दिशा बदल दी।
महाराजजी से जुड़ी जानकारियां जुटाने के बाद अनुप्रिया भारत आ गईं। यहां उनकी मुलाकात फिल्ममेकर डॉ. विशाल चतुर्वेदी से हुई, जो पहले से ही नीम करोली बाबा पर एक प्रोजेक्ट के विचार पर काम कर रहे थे।
अनुप्रिया की जिज्ञासा और डॉ. विशाल चतुर्वेदी की फिल्म निर्माण की सोच एक जगह मिली। दोनों ने मिलकर उस कहानी को बड़े पर्दे तक पहुंचाने का फैसला किया, जो उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि विश्वास से जुड़ा प्रोजेक्ट बन चुका था।
अनुप्रिया का परिवार आर्ट कलेक्टर्स का रहा है। इसलिए कला, कलाकारों और कहानियों से उनका जुड़ाव बचपन से था। यही पृष्ठभूमि आगे चलकर फिल्म से जुड़े उनके फैसले में भी दिखाई दी।
7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'हनुमान अंश' को शुरुआत में उम्मीद के मुताबिक दर्शक नहीं मिले। पहले दो हफ्तों तक फिल्म की कमाई लाखों के दायरे में ही रही। ऐसे समय में फिल्म की टीम के लिए आगे का सफर चुनौतीपूर्ण था।
रिलीज के करीब 30वें दिन फिल्म ने कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। यह उपलब्धि इसलिए चर्चा में आई क्योंकि फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी रही थी और इसमें बड़े स्टार्स का सहारा नहीं था।
डॉ. विशाल चतुर्वेदी की लिखी और निर्देशित इस फिल्म में शोभिनव सत्या मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म को पारंपरिक बायोपिक के बजाय एक युवा साधक के नजरिए से प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

Cyclone Arnab: 53 ट्रेने रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं