फोटो

अनीता हसनंदानी ने करवाया बोल्ड प्रेग्नेंसी फोटोशूट, तस्वीरें हुई वायरल

मुंबई. टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) जल्द ही मां बनने वाली हैं। इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। इसके अलावा अनीता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने पति रोहित रेड्डी के साथ तस्वीरें और करती रहती हैं। हाल ही में अनीता ने बेहद शानदार प्रेग्नेंसी फोटोशूट (Pregnancy Photoshoot) करवाया है। इस फोटोशूट में अनीता का क्यूट बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।वहीं, अनीता के साथ रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) भी नजर आ रहे हैं।(Photo Credit- @rohitreddygoa/(@anitahassanandani-Instagram)

काजल चोपड़े
हाल ही में अनीता ने अपने सोशल मीडिया पर अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
इस फोटोशूट में अनीता ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। अनीता चेयर पर बैठेकर बेबी बंप के साथ बोल्ड पोज देते हुए नज़र आ रही है।
अनीता का ये शानदार फोटोशूट रुचिता जैन ने किया है। जो कई अन्य सेलेब्रिटीज के भी प्रेग्नेंसी फोटोशूट कर चुकी हैं।
अनीता ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक कविता भी लिखी है। ये कविता मातृत्व पर है। जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।
अनीता ने कविता में लिखा, किसी किताब के रूप में नहीं, किसी poetry में नहीं, अपने भीतर कुछ रच रही हूं।  कुछ अनदेखा सा, कुछ रच रही हूं, या कोई मुझे रच रहा है।  उसके आने से, जन्म लूंगी मैं, मां के रूप में... अनीता ने इस कविता का श्रेय परितोष त्रिपाठी को दिया है।
इस फोटोशूट में अनीता हसनंदानी के साथ उनके पति रोहित भी नज़र आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर अनीता की प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।  
बता दें कि अनीता टीवी के कई शोज़ में नज़र आ चुकी हैं। जिनमें नागिन, यह है मोहबत्ते, काव्यांजलि जैसे शोज़ के नाम शामिल हैं।
टीवी के अलावा अनीता ने कई फ़िल्मों में काम किया हैं।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की