अनन्या पांडे (फोटो.सोशल मीडिया)
अनन्या पांडे ने डिजाइनर गौरव गुप्ता के लिए ब्राइडल लुक अपनाया, जिसमें उनका ट्रेडिशनल अंदाज और मॉडर्न ग्लैमर एक साथ देखने को मिला।यह ब्राइडल आउटफिट डिजाइनर गौरव गुप्ता के सिग्नेचर स्टाइल को दर्शाता है, जिसमें भारतीय शिल्प और हाई-फैशन का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है।ग्लैमर और चमक का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाने के लिए इस पूरे हैवी आउटफिट में 12,000 से ज्यादा असली मोतियों और 680 से ज्यादा चमचमाते क्रिस्टल्स का इस्तेमाल किया गया है। ऑफ व्हाइट कलर के इस लहंगा-चोली में वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। उन्होंने जो लहंगा पहना है, वो एक मास्टरपीस का नमूना है। इसके ऊपर सजी 2,600 से ज्यादा डायमेंशनल कमेलिया फूलों की पंखुड़ियां लगाई गई है। अनन्या ने अपने ब्राइडल लुक को हैवी नेकलेस, स्टेटमेंट ईयररिंग्स, मांगटीका और पारंपरिक आभूषणों के साथ पूरा किया। इसमें प्वाइंट ऑफ अट्रैक्शन रहा उनका नोजरिंग। सॉफ्ट बेस, न्यूड लिप्स, हल्का स्मोकी आई मेकअप और दमकती त्वचा ने उनके ब्राइडल लुक को और भी क्लासी बना दिया। सेंटर-पार्टेड हेयरस्टाइल के साथ यह लुक एलिगेंट और टाइमलेस लग रहा था।