अमृता राव और अनमोल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
फोटो

Amrita Rao Love Story: न कोई स्टार, न कोई किंग...इस आरजे पर हार बैठीं थी अमृता राव अपना दिल

Amrita Rao Love Life: फिल्मों की दुनिया में अक्सर जोड़ियां बनती और बदलती रहती हैं, लेकिन कुछ लव स्टोरी ऐसी होती हैं जो सीधे दिल को छू जाती हैं। अमृता राव और आरजे अनमोल की खूबसूरत लव स्टोरी सालों तक दुनिया से छिपी रही, जो बेहद सादगी के साथ विवाह के मंडप तक जा पहुंची।

यति सिंह
बड़े पर्दे पर अपनी सादगी से करोड़ों दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस अमृता राव की रीयल लाइफ की मोहब्बत भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। उन्होंने मशहूर रेडियो जॉकी अनमोल को अपना जीवनसाथी बनाया। चकाचौंध से दूर इस कपल ने बेहद खामोशी के साथ अपने रिश्ते को शादी की मंजिल तक पहुंचाया।
बात साल 2009 की है जब अभिनेत्री अमृता राव अपनी एक मूवी के प्रमोशन के लिए एक रेडियो स्टेशन गई थीं। जहां उनकी मुलाकात आरजे अनमोल से हुई जो उस इवेंट को होस्ट कर रहे थे। पहली ही मुलाकात में दोनों को अहसास हो गया कि उनके बीच ऐसा कुछ खास है, जो यहां खत्म नहीं होगा।
अमृता राव और अनमोल दोनों ही पुराने गानों और किशोर कुमार के बहुत बड़े दीवाने थे। बातों-बातों में अभिनेत्री अमृता राव ने अनमोल से कहा कि उन्हें किशोर कुमार का एक शो साथ में करना चाहिए। बस इसी दौरान उनकी दोस्ती का सफर शुरू हुआ और पहली नजर का यह आकर्षण धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगा।
शुरुआत के दिनों में अमृता और अनमोल सिर्फ अच्छे दोस्त थे। अमृता को अनमोल का सकारात्मक नजरिया बहुत ही आकर्षित लगा। दोनों अक्सर रात को मुंबई की पुरानी सड़कों पर टहलने और लॉन्ग ड्राइव पर निकल जाते थे।
एक दिन आरजे अनमोल ने अमृता को मैसेज कर अपने रेडियो शो का अगला गाना सुनने को कह डाला। वह गाना अमृता का पसंदीदा ट्रैक था, 'गुम है किसी के प्यार में'। अमृता को क्या पता था कि इस गाने के जरिए अनमोल ने अपने दिल की बात कह रहे हैं।
आखिरकार 15 मई साल 2016 को अमृता और अनमोल ने बेहद सादगी के साथ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के गठबंधन में बंध गए। इस सादगी पसंद जोड़े की लाइफ में साल 2020 में एक और बड़ी खुशी आई, जब वे एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बने।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज