अमिताभ बच्चन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
अमिताभ बच्चन के रोल में हमेशा एक अनोखा ठहराव और गजब का आत्मविश्वास रहा है। फिल्म शहंशाह का उनका फेमस डायलॉग कि रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह उनके सबसे दबंग और पॉपुलर अंदाज को दिखाता है। अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन का फेमस डायलॉग डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है ने सिनेप्रेमियों के दिलों पर एक ऐसी छाप छोड़ी जो आज भी ताज़ा है।70 और 80 के दशक की फिल्म दीवार का उनका फेमस डायलॉग कि मैं आज भी फेंके हुए पैसे नहीं उठाता उनके स्वाभिमान और बेबाक पर्सनलिटी का खुला इजहार था।इसके अलावा फिल्म कालिया का यह डायलॉग कि हम जहां खड़े होते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है उनके अद्वितीय स्टारडम और प्रभाव को बखूबी बयां करता है।फिल्म शराबी का उनका यह अंदाज कि मूछें हों तो नत्थूलाल जैसी हों, वरना ना हों आज भी लोगों की जुबान पर हंसी ले आता है।