अजित पवार, देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे की सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)
फोटो

80s Retro AI Trend: जब 80 के दशक के रेट्रो लुक में रंगे महाराष्ट्र के दिग्गज नेता, देखें शानदार तस्वीरें

80s Retro AI Trend काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। आम लोगों के साथ-साथ अब महाराष्ट्र के नेताओं पर भी इस रेट्रो लुक का खुमार चढ़ गया है। कई नेताओं ने इंस्टाग्राम पर स्वयं अपने 80s अवतार साझा किए हैं।

गोरक्ष पोफली
महाराष्ट्र की राजनीति के तीन दिग्गजों देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार की एक साथ 80s रेट्रो अंदाज वाली एआई तस्वीर भी शेयर की जा रही है। नेताओं की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
भाजपा नेता चित्रा वाघ ने अपने अधिकृत इंस्टाग्राम अकाउंट पर 80s का रेट्रो लुक बनाकर शेयर किया है। इस तस्वीर में वे सफेद शर्ट पर पिंक ब्लेजर पहने हुए किसी हीरोइन से कम नहीं लग रही हैं।
शिवसेना ठाकरे गुट के विधायक आदित्य ठाकरे का 80s रेट्रो लुक शिवसेना के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है। एआई द्वारा तैयार इस फोटो में आदित्य ठाकरे 80 के दशक के खास अंदाज में नजर आ रहे हैं।
मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने भी 80s रेट्रो ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो-वीडियो साझा किया है। उन्होंने इस खास लुक को Lost in the 80s vibe... का सुंदर कैप्शन दिया है।
भाजपा नेता विनोद तावड़े भी इस 80s रेट्रो ट्रेंड में शामिल हुए और उन्होंने अपना नया अंदाज शेयर किया। अपनी तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा 'Consider this my official 80s era cause why not?'
भाजपा विधायक महेश लांडगे ने देवेंद्र फडणवीस के साथ 80s रेट्रो लुक की फोटो शेयर करते हुए इसे तकनीक का कमाल और 80s के ट्रेंड का धमाल बताया है। उन्होंने कहा कि समय के साथ बदलना आवश्यक है, परंतु बदलाव अपनाते हुए अपने इतिहास, संस्कृति और परंपराओं के महत्व को सहेजना उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।
महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन का भी 80s रेट्रो लुक इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने भी इस 80s एआई ट्रेंड को फॉलो किया है और उनका यह नया अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी देखा जा रहा है।
एनसीपी के दिवंगत नेता अजित पवार का भी 80s रेट्रो लुक कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स पर वायरल हुआ है। इसमें वे सूट और टाई पहने उतने ही खुशमिजाज दिख रहे हैं जितने हमेशा रहते थे, जिसे देखकर लोग भावुक हो गए।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल