दीवाली की मिठाई फोटो.सोशल मीडिया
फोटो

Diwali Sweets Recipe: बाजार की मिठाई महंगी है तो घर पर बनाएं ये 7 आसान मिठाइयां

Easy Diwali Sweets: दिवाली पर बाजार की महंगी मिठाइयों के बजाय घर पर बनाएं 7 आसान डेजर्ट और मिठाइयां। रसगुल्ला आइसक्रीम से लेकर मालपुआ और फ्रूट कस्टर्ड तक, जानें झटपट रेसिपी।

रीता राय सागर
बाजार से रसगुल्ले लाकर उन्हें छोटे टुकड़ों में काटें। बाउल में वनीला आइसक्रीम डालें और ऊपर से रसगुल्ले रखें। ठंडा-ठंडा डेजर्ट तैयार है।
कद्दूकस नारियल को कड़ाही में गुड़ के साथ पकाएं। इलायची पाउडर मिलाएं। मिश्रण गाढ़ा होने पर घी लगी प्लेट में फैलाएं। ठंडा करके बर्फी काट लें।
एक पैन में 2 कप दूध, 2 चम्मच कोको पाउडर, 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर और चीनी मिलाएं। धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं। ठंडा करके फ्रिज में रखें और परोसें।
घी में सूजी को धीमी आंच पर भूनें। ठंडा होने पर पिसी चीनी, इलायची और थोड़ा नारियल मिलाएं। गुनगुने घी या दूध की मदद से लड्डू बांध लें।
ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर घोलें। गर्म दूध में डालकर चीनी के साथ गाढ़ा होने तक पकाएं। ठंडा होने पर कटे सेब, केला, अंगूर और अनार मिलाएं।
आधा कप मैदा, 1/4 कप सूजी, आधा कप दूध और थोड़ी सौंफ मिलाकर घोल बनाएं। छोटे मालपुए तलें और चीनी की चाशनी में डुबोएं। ऊपर से कटे मेवे डालें।
मखानों को घी में भूनकर दरदरा पीस लें। उबलते दूध में डालकर 8-10 मिनट पकाएं। चीनी और इलायची मिलाएं। ठंडी या गर्म सर्व करें।

Dhanteras Greeting: पीएम मोदी ने धनतेरस की दी शुभकामनाएं, कहा- आप सभी पर भगवान धन्वन्तरि की कृपा बनी रहे

4 साल की जगह 6 साल सेना में रहेंगे अग्निवीर, क्या इस दौरान कर सकेंगे शादी? जानें मौजूदा नियम और नया अपडेट

ससुराल वालों से इतनी नफरत? बेंगलुरु में साइको पति ने सास, सालों समेत 7 लोगों को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला राज

23 साल के युवक ने लड़की बनकर 1000 लोगों से की गंदी चैट, 82 की नंगी वीडियो बनाई; जानें फिर आगे क्या किया?

दिल्ली में अरेस्ट के बाद CJP का नया दांव, केरल में SIR के खिलाफ प्रदर्शन; 7 नवंबर को कोच्चि में जुटेंगे नेता