गर्मी की रेसिपीज (सौ. सोशल मीडिया)  
फोटो

Summer Foods: गर्मी को मात देंगे भारत के ये 7 ट्रेडिशनल फूड, स्वाद के साथ ठंडक भी

Summer Food Recipe In Hindi: बेतहाशा गर्मी में ऐसी चीजें खानी चाहिए, जो पेट को ठंडक दें और आसानी से पच जाए। ये 7 रीफ्रेशिंग डिशेज आपको हीट वेव से बचने में भी मदद करेंगे।

रीता राय सागर
कुलुक्की शरबत- केरल में बनने वाले इस कॉकटेल में चिया सीड्स का इस्तेमाल किया जाता है। एक गिलास में ठंडा पानी, नींबू के स्लाइस, आधे नींबू का रस, काला नमक, बर्फ के टुकड़े, हरी मिर्च और चीनी डालें। इसे अच्छी तरह से मिक्स करके भिगोए हुए चिया सीड्स को डालें और सर्व करें।
कर्ड राइस- गट हेल्थ को दुरूस्त रखने वाला यह दक्षिण भारतीय डिश बेहद स्वादिष्ट है। पके हुए चावल को दही में मिक्स करके, इसके ऊपर एक तड़का लगाकर खाएं। बच्चे को लिए यह परफेक्ट समर डिश है।
खीरा तांबुली- खीरा तांबुली गर्मियों में कर्नाटक में बनाई जाने वाली एक डिश है, जो खीरा को छाछ या फिर दही और फ्रेश नारियल, हरी मिर्च, जीरा, काली मिर्च, के साथ ब्लेंड करके बनाया जाता है। इसमें राई , करी पत्ता, हींग, सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं।
सोइबम- यह नॉर्थ इंडियन डिश है, जिसे बांस को फरमेंट करके बनाया जाता है। बांस के कोमल कोपल फाइबर और प्रोबायोटिक से भरपूर होते हैं। साथ ही इसमें कुछ मसालों के साथ फरमेंट करके भी पिया जाता है। इसे किसी भी सब्जी, करी या चटनी में मिलाया जाता है।
सोल कढ़ी- यह एक कोंकणी शरबत की तरह होता है, जिसे कोकम औऱ नारियल के दूध से तैयार किया जाता है। दोनों ही गर्मी के लिए बेहद कूलिंग है। यह एक बहुत अच्छा प्री बायोटिक ड्रिंक होता है। इसे हैवी मील के बाद या गर्मी में पीना लाभदायक होता है।
अंबाली- यह एक साउथ इंडियन रेसिपी है, जिसे रागी के आटे और पानी से बनाया जाता है। यह भी एक फरमेंटेड ड्रिंक होता है। यह हल्का, कूलिंग और न्यूट्रीशन से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम व आयरन के साथ आंतो के लिए गुड बैक्टीरिया होते हैं।
कांजी- नॉर्थ इंडिया में बेहद पॉपुलर यह डिश पेट को ठंडक देता है। चूंकि इसे फरमेंट करके बनाया जाता है, इसलिए इससे हमारा गट हेल्थ बहुत अच्छा रहता है। इसे काली गाजर, पीली सरसों और काला नमक से बनाया जाता है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां