झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन पर भीषण आग, (सोर्स- सोशल मीडिया)  
ओडिशा

रेलवे स्टेशन पर मौत का तांडव! अचानक धधक उठी भीषण आग, जान बचाने के लिए पटरियों पर दौड़े यात्री

Fire Accident: झारसुगुड़ा के रेलवे स्टेशन पर अचानक आग लगने के मामले में रेलवे प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर किसी तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

मनोज आर्या

 Jharsuguda Railway Station Fire: ओडिशा के झारसुगुड़ा से मंगलवार को एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। झारसुगुड़ा के रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है। जानकारी के अनुसार, झारसुगुड़ा के रेलवे स्टेशन पर आग सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर स्टेशन मास्टर के चैंबर में लगी।

ओडिशा के झारसुगुड़ा के रेलवे स्टेशन पर अचानक आग लगते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्टेशन के आसपास मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया। आग लगने के बाद स्टेशन से काले धुएं का गुबार उठता देखा गया, जो कई मीटर दूर से साफ नजर आ रहा था।

दमकल विभाग ने बुझाई आग

रेलवे स्टेशन पर आग लगने के बारे में सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया गया। काफी देर तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। इस कारण आग को आगे फैलने से रोक लिया गया। फिलहाल रेलवे स्टेशन पर आग लगने की घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

स्टेशन पर कैसे लगी आग?

झारसुगुड़ा के रेलवे स्टेशन पर अचानक आग लगने के मामले में रेलवे प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर किसी तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मामले की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। घटना के बाद रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं और स्टेशन परिसर की स्थिति की निगरानी की जा रही है।

स्टेशन पर बिजली सप्लाई ठप

आग लगने की वजह से पूरे स्टेशन की बिजली सप्लाई ठप हो गई है। स्टेशन मास्टर, DTC चैंबर समेत टिकट काउंटर और रेलवे लाइन को भी नुकसान हुआ है। नुकसान कितना हुआ है, इसका अभी पता नहीं चला है। इस बीच, खबर है कि जब तक हालात काबू में नहीं आ जाते और बिजली का कनेक्शन ठीक नहीं हो जाता, तब तक ट्रेन सर्विस बंद रहेंगी।

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

नेहा बोरा का ऐलान: नहीं भरेंगी पीस बॉन्ड, प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार; कानूनी लड़ाई रखेंगी जारी

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, नासिक के 3 श्रद्धालुओं की मौत; 7 घायल, एक्शन में गिरीश महाजन