हिंसा के बाद मौके पर स्थिति संभालती हुई पुलिस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
नॉर्थ ईस्ट

चुनाव से पहले सुलग उठा असम! दो समुदायों के बीच झड़प में एक की मौत, हिंसा-बवाल के बाद बंद किया गया इंटरनेट

Assam News: असम के कोकराझार में सोमवार रात एक कार एक्सीडेंट के बाद सांप्रदायिक तनाव भड़क गया जो मंगलवार को हिंसा में बदल गया। जिसके बाद सरकार ने RAF तैनात करते हुए इंटरनेट बैन कर दिया है।

अभिषेक सिंह

Assam Violence: असम के कोकराझार में सोमवार रात एक कार एक्सीडेंट के बाद सांप्रदायिक तनाव भड़क गया जो मंगलवार को हिंसा में बदल गया। मंगलवार को भीड़ की हिंसा के दौरान बोडो और आदिवासी समुदायों के बीच झड़पों में कथित तौर पर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को तैनात किया गया है। कोकराझार और चिरांग जिलों में इंटरनेट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। असम में कुछ ही महीनों में चुनाव होने हैं। जिसके मद्देनजर स्थिति को और संवेदनशील माना जा रहा है।

जानिए क्या कुछ है पूरा मामला?

गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात कोकराझार पुलिस स्टेशन के तहत करिगांव चौकी इलाके में मानसिंह रोड पर तीन बोडो लोगों को ले जा रहे एक वाहन ने दो आदिवासी लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद आदिवासी ग्रामीणों ने तीनों बोडो लोगों पर हमला किया और वाहन में आग लगा दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

तैनात की गई रैपिड एक्शन फोर्स

उन्होंने बताया कि मंगलवार को स्थिति और बिगड़ गई जब बोडो और आदिवासी दोनों समुदायों ने करिगांव चौकी के पास नेशनल हाईवे को ब्लॉक कर दिया, टायर जलाए और कुछ घरों में आग लगा दी, एक सरकारी दफ्तर में आग लगा दी और करिगांव पुलिस चौकी पर हमला किया। बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को रोकने और नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है।

मंगलवार को घटना के विरोध में स्थिति और बिगड़ गई। बोडो और आदिवासी दोनों समुदायों के लोगों ने नेशनल हाईवे को ब्लॉक कर करते हुए टायर जलाए, कुछ घरों में आग लगा दी और एक सरकारी दफ्तर और एक पुलिस चौकी पर हमला किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। कई लोग घायल हुए जिनमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

इंटरनेट और मोबाइल डेटा बंद

व्यवस्था बनाए रखने के लिए RAF को तैनात किया गया है। गृह विभाग को आशंका है कि सोशल मीडिया और इंटरनेट का इस्तेमाल भड़काऊ संदेश और अफवाहें फैलाने के लिए किया जा सकता है, इसलिए उसने अगले आदेश तक पूरे जिले में सभी मोबाइल सेवा प्रदाताओं की इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया