कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस हादसा सौजन्य-एक्स
नॉर्थ ईस्ट

Assam Train Derailment: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस के इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे

Assam Train Derailment Rescue Operation: असम में बड़े ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है। कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस के इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतर गए है।

प्रिया जैस

Kolkata Sairang Express Accident: असम में गुवाहाटी के पास डिगारू में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए। असम में गुवाहाटी के बाहरी इलाके डिगारू के पास यह हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए।

यह हादसा तब हुआ जब ट्रेन दिगारू से गुजर रही थी। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। राहत कार्य और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के CPRO कपिंजल किशोर शर्मा ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

कपिंजल किशोर शर्मा ने कहा, "आज सुबह करीब 6:54 बजे डिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हमारे वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।"

पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस?

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के CPRO से मिली जानकारी के अनुसार 11 नवंबर को सुबह करीब 06:54 बजे, जब ट्रेन नंबर 13125 कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस को किसी दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए असम के डिगारू रेलवे स्टेशन पर रोका जा रहा था, तब लोको पायलट गति को नियंत्रित नहीं कर पाए।

इसके परिणामस्वरूप ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है। यात्रियों को दूसरी ट्रेन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं, और जनरल मैनेजर तथा अन्य अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।"

बंकर रॉय कौन थे? जिन्होंने गांव की अनपढ़ महिलाओं और दादियों को इंजीनियर बनाया

Weather Update Today: तमिलनाडु और अंडमान में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में कोहरा, जानें अपने राज्य का मौसम

दिल्ली के नांगलोई विहार में सीवर में गिरा 4 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी NDRF और BSF की टीम

कश्मीर घूमने गए पर्यटकों के साथ हादसा, गांदरबल में 60 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 18 घायल; 6 की हालत गंभीर

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल