काजीरंगा नेशनल पार्क के पास एक मिनीबस और कंटेनर ट्रक में हुई भीषण टक्कर
मिनीबस और कंटेनर ट्रक में हुई भीषण टक्कर में अबतक 26 लोगों की मौत 19 घायल
हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल और घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है
Assam Kaziranga Road Accident 26 Dead: शुक्रवार को असम में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास एक मिनीबस की कंटेनर ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, मिनीबस में सवार कई लोग कॉलेज के छात्र थे जो अपनी क्लास से लौट रहे थे।
यह हादसा नेशनल हाईवे 715 पर हुआ, जब यात्री वाहन की ट्रक से टक्कर हो गई। मिनीबस गोलाघाट से नागांव की ओर जा रही थी, जबकि कंटेनर ट्रक ऊपरी असम की तरफ जा रहा था। बातचीत के दौरान एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गए लोगों में दो महिलाएं भी शामिल थीं। 23 मृतकों की पहचान हो गई है।
असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास हुई इस हादसे के प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रैवलर वाहन बोकाखात से नगांव की ओर जा रहा था, जब काजीरंगा के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। वाहन में अधिकतर यात्री छात्र बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर कोहोरा रेंज में हुई। यह घटना रंगाजन क्षेत्र में हाथीकुली टी एस्टेट के पास हुई, जहां यात्रियों से भरी मिनी बस कंटेनर ट्रक से टकरा गई।
प्रारंभिक रिपोर्ट में 15 लोगों के मौत की बात सामने आ रही थी। बाद में आकड़ा 20 पहुंचा और फिर खबर लिखे जाने तक यह आकड़ा 26 हो गया।
असम के गोलाघाट में काजीरंगा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। हादसे में जान गंवाने वालों में 14 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। अब तक 26 मृतकों में से 23 की पहचान कर ली गई है, जबकि दो की पहचान नहीं हो पाई है।
गोलाघाट के अतिरिक्त जिला आयुक्त जिंटू बोरा ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में कुल 26 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि 19 घायलों को इलाज के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। इनमें से दो घायलों ने भी दम तोड़ दिया।
प्रशासन के अनुसार, मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।