ममता बनर्जी, फोटो- सोशल मीडिया 
नॉर्थ ईस्ट

Assam Election: असम चुनाव में ममता बनर्जी की एंट्री, TMC की पहली लिस्ट में 17 उम्मीदवारों का ऐलान

Assam Assembly Election 2026: असम में 126 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा, जिसके नतीजे 4 मई को आएंगे। टीएमसी ने 17 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुनावी मुकाबले को त्रिकोणीय और रोचक बना दिया है।

अर्पित शुक्ला

TMC Candidate List Assam: असम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए महज कुछ ही दिन बाकी हैं, और चुनाव आयोग ने तय किया है कि असम में चुनाव 9 अप्रैल 2026 को होंगे। इस घोषणा के बाद, बीजेपी और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची पहले ही जारी कर दी थी, और अब ममता बनर्जी की पार्टी, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भी असम विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 17 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं, जिन पर 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा, और वोटों की गिनती एवं परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे। असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 को समाप्त हो जाएगा। पिछला विधानसभा चुनाव मार्च-अप्रैल 2021 में हुआ था, जिसमें सत्ताधारी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 126 में से 75 सीटों पर जीत हासिल कर राज्य सरकार का गठन किया था। इस गठबंधन में हिमंता बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था।

अब, असम में होने वाले इस चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद जताई जा रही है, खासकर तृणमूल कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा से चुनावी मैदान में और भी रोचक मोड़ आने की संभावना है।

बंगाल के लिए घोषणापत्र जारी

इससे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणापत्र के माध्यम से कई महत्वपूर्ण ऐलान किए हैं। ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए बंगाल के लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर राज्य को बचाने के लिए बीजेपी के खिलाफ लड़ें। उन्होंने कहा कि अगर केंद्रीय एजेंसियां आपको डराने की कोशिश कर रही हैं, तो डरें नहीं। अगर वे आपको पैसे देने की कोशिश कर रही हैं, तो उन्हें ना लें। ममता ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी पैसे और हथियार लाकर सीमावर्ती इलाकों से माफिया लाती है और यहां अशांति और दंगे भड़काने की कोशिश करती है।

ममता ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि वह बंटवारे वाली राजनीति नहीं कर रही हैं और सभी धर्मों, जैसे हिंदू, मुसलमान, सिख और ईसाई, को समान मानती हैं। उनके घोषणापत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि पार्टी के सत्ता में आने पर "लक्ष्मी भंडार" योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये मिलेंगे, जबकि SC/ST वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,700 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, जो युवा बेरोजगार हैं, उन्हें हर महीने 1,500 रुपये की "पॉकेट मनी" दी जाएगी।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है