सूज गया उर्फी जावेद का चेहरा, एयरपोर्ट पर पहनकर निकली पूरे कपड़े (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

सूज गया उर्फी जावेद का चेहरा, एयरपोर्ट पर पहनकर निकली पूरे कपड़े, फैंस बोले 'डिजाइनर सुधर गई'

एक्ट्रेस उर्फी जावेद को एयरपोर्ट पर पूरे कपड़ों में देखा गया और सोशल मीडिया ने उनकी तारीफ की। उनके चेहरे पर सूजन देखकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह फिलर्स का असर हो सकता है।

निक्की राय

मुंबई: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद इंटरनेट पर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने अतरंगी आउटफिट से एक्ट्रेस एक समय पर काफी ट्रोल हुई हैं। धीरे-धीरे लोग उनके फैशन को पसंद करने लगे। अब उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी उनके कई फैंस हैं। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस की तारीफें हो रही हैं। हाल ही में उर्फी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जहां उन्हें पूरे कपड़ों में देखा गया।

सूज गया उर्फी का चेहरा

उर्फी जावेद ने अपनी वेब सीरीज 'फॉलो कर लो यार' पर अपनी लाइफ को लेकर कई तरह के खुलासे किए हैं। उन्होंने अपने शो में फिलर्स और बोटॉक्स पर भी बात की। शो में उन्होंने बताया की हल्की सी भी दिक्कत होने पर वो फौरन डॉक्टर के पास पहुंच जाती थीं। कई बार इन सब चीजों से उनकी स्किन को काफी नुकसान हुआ। उनका चेहरा भी कई बार सूजा। एक बार फिर से उर्फी का चेहरा सूज चुका है।

उर्फी के चेहरे का हुआ बुरा हाल

16 अक्टूबर की सुबह उर्फी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। इस दौरान उन्होंने जींस पहनी थी। इसके साथ उन्होंने पीले रंग का क्रॉप टॉप और पिंक कलर की हूड पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने अपना पूरा चेहरा मास्क और चश्में से ढका हुआ था। साथ ही उनके हाथ में एक किताब भी थी। इस पर पपाराजी ने उन्हें मास्क हटाने कहा, तो एक्ट्रेस कहती हैं, 'हालत खराब हो रखी है'। उनका पूरा चेहरा बुरी तरह से सूजा हुआ था। जिसे देखकर वहां खड़े पैप्स भी हैरान रह जाते हैं। यह भी देखें-चुम दरांग ने दी अविनाश मिश्रा को गाली, खोया दिया आपा, घरवालों ने मिलकर कर दिया बेघर

लुक की लोगों ने की तारीफ

इस दौरान एक्ट्रेस के लुक की फैंस ने काफी तारीफ की। अक्सर अतरंगी आउटफिट्स में घूमने वाली उर्फी पूरे कपड़ों में नजर आई, जिससे फैंस भी हैरान थे। उनके इस अंदाज की खूब तारीफें हुईं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'आज पूरे कपड़े पहनी है और अच्छी लग रही है।' वहीं एक दूसरे यूजरल ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे ड्रेस डिजाइनर क्वीन।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या उर्फी जावेद बीमार हैं?'

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह