फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम 
मूवीज़

'खेल-खेल में' का धमाकेदार ट्रेलर आउट, अक्षय कुमार की फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'खेल खेल में' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चूका है। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर शेयर किया है। एक्टर ने कैप्शन में लिखा है कि खेल-खेल में दोस्ती और प्यार का रंग चढ़ेगा, मस्ती और मज़ाक, सब कुछ मिलेगा। ट्रेलर में फिल्म की कहानी की एक झलक दिखाई गई है।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'खेल खेल में' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा फरदीन खान, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, प्रज्ञा जैसवाल और आदित्य सील मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार के फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अक्षय कुमार ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर शेयर किया है। एक्टर ने कैप्शन में लिखा है कि खेल-खेल में दोस्ती और प्यार का रंग चढ़ेगा, मस्ती और मज़ाक, सब कुछ मिलेगा। ट्रेलर में फिल्म की कहानी की एक झलक दिखाई गई है। ट्रेलर की शुरुआत में सभी दोस्त आपस में मिलते है। इसके बाद पार्टी करने का फैसला करते हैं। पार्टी में सभी लड़कियां एक गेम खेलने बोलती है और सभी को अपना फोन अनलॉक लड़के टेबल पर रखने बोलती है। इतना ही नहीं गेम के दौरान जिसका भी  मैसेज या कॉल आएगा सब के सामने ओपन किया जाएगा।

खेल-खेल में के इस गेम से कहानी में नया मोड़ आ जाता है। गेम में कई लोगों को कीमती राज खुलने का डर होता है। अब ये देखना होगा की फिल्म किस मोड़ पर आकर रुकता है। यही देखने के लिए आपको फिल्म देखना होगा। अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल-खेल में' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इतना ही नहीं खेल-खेल में का सामना स्त्री 2, वेदा, तंगलान, रघु थाथा और डबल इस्मार्ट से होगा। ये सब फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खेल खेल में के अलावा अक्षय कुमार की झोली में ढेर सारी फिल्में हैं। अक्षय कुमार के खाते में वेलकम टू द जंगल, हेरा फेरी 3 और सिंघम अगेन जैसी फिल्में हैं। अक्षय कुमार की एक्शन ड्रामा फिल्म 'स्काई फोर्स' की भी शूटिंग पूरी हो गई है। ये फिल्म 2 अक्टूबर, 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ निमरत कौर और सारा अली खान दमदार एक्टिंग करते नजर आएंगें। वकील सी शंकरन नायक की बायोपिक भी अक्षय के पास है, जिसका नाम 'शंकरा' रखा गया है। इसमें अक्षय के साथ अनन्या पांडे नजर आएंगी।

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल

वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार, आरोप बताया बेबुनियाद, बोले- केजरीवाल से बर्दाश्त नहीं हो रहा