दीपिका पादुकोण ने फैंस से की वर्चुअल मुलाकात, 'कल्कि 2898 AD' की सफलता पर जताया आभार

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कल्कि 2898 एडी की सफलता के बाद फैंस से मिलने के लिए समय निकाला। एक्ट्रेस ने अपने फैन से वर्चुअल मुलाकात की। उन्होंने अपने फैंस के लगातार मिल रहे प्यार और समर्थन के लिए उन्हें दिल से धन्यवाद दिया, जिससे उनकी फिल्म को सफलता मिली है।
Deepika Padukone
फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
Published on
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों कल्कि 2898 एडी को लेकर चर्चा में है। फिल्म की बड़ी सफलता और फैंस से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद, दीपिका ने फैंस से मिलने के लिए समय निकाला। एक्ट्रेस ने अपने फैन से वर्चुअली मुलाकात की। उन्होंने अपने फैंस के लगातार मिल रहे प्यार और समर्थन के लिए उन्हें दिल से धन्यवाद दिया, जिससे उनकी फिल्म को सफलता मिली है।

दीपिका पादुकोण वर्चुअल सेशन के दौरान  डेनिम जैकेट पहने और स्टाइलिश कैजुअल लुक में नजर आईं। उनके फैंस उत्साहित थे और अपनी खुशी जाहिर करने से वो खुद को रोक नहीं पाए। वर्चुअल चैट के दौरान दीपिका ने अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए, जिन्हें वह प्यार से क्रेज़ेंस कहती हैं। दीपिका के इस दिल से किए गए धन्यवाद ने उनके फैंस को भावुक कर दिया और इससे सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

दीपिका की हालिया सफलताओं ने उन्हें बॉक्स ऑफिस पर टॉप स्टार बना दिया है। पठान, जवान, फाइटर और कल्कि 2898 एडी जैसी उनकी बड़ी हिट फिल्में दिखाती हैं कि एक्ट्रेस इंडियन सिनेमा का नेतृत्व किस तरह से करती हैं। नाग अश्विन द्वारा डायरेक्टेड कल्कि 2898 एडी एक बड़ी हिट है। इस फिल्म में एक प्रेग्नेंट महिला के रूप में दीपिका की भूमिका की तारीफ की गई है, खासकर इसलिए क्योंकि वह असल जीवन में भी मातृत्व का अनुभव कर रही हैं।

नाग अश्विन ने कहा कि मुझे लगता है कि सबसे आसान जवाब जो हम तक पहुंचा वह यह था कि किसका किरदार हटा दिया जाए और कहानी मौजूद ही न हो? और वह दीपिका का किरदार बन गया। इस फिल्म की दमदार कास्ट में महानायक अमिताभ बच्चन और प्रभास का नाम भी शामिल है। दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स फैंस को उत्साहित कर रहे हैं। कल्कि के अलावा दीपिका डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगी। इस फिल्म में दीपिका के अलावा रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर रणवीर सिंह, करीना कपूर और अजय देवगन का अहम किरदार होने वाला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com