सुनील शेट्टी के बेटे अहान की हुई सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 में एंट्री (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

सुनील शेट्टी के बेटे अहान की हुई सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 में एंट्री, दमदार टीजर हुआ रिलीज

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की अब बॉर्डर 2 में एंट्री हो गई है। सनी देओल की फौज में अहान की एंट्री से फैंस काफी खुश हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट का तीसरा पोस्टर भी रिलीज हो चुका है।

निक्की राय

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। सनी देओल की मच अवेटेड मूवी बॉर्डर 2 की स्टारकास्ट में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की भी अब एंट्री हो चुकी है। फिल्म के ऑफिशियल टीजर के साथ इस बात का खुलासा हो चुका है कि फिल्म बॉर्डर 2 में अहान भी अपनी एक्टिंग का जादू दिखाने वाले हैं।

बॉर्डर 2 की नया टीजर हुआ रिलीज

फिल्म 'बॉर्डर' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाई थी। इसके परफॉर्मेंस को देखते हुए फैंस लंबे वक्त से इसके पार्ट 2 की डिमांड कर रहे थे। ऐसे में फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ चुका है। फिल्म की अनाउंसमेंट का तीसरा वीडियो जारी हो चुका है। 3 अक्टूबर को, 'बॉर्डर 2' के मेकर्स ने फिल्म की अनाउंसमेंट को लेकर तीसरा वीडियो जारी किया है। टीजर में 'बॉर्डर' की झलक दिखाई गई है। इसके साथ ही एक बहुत ही धमाकेदार वाइस ओवर भी रखा गया है। फिल्म का सुपर कूल बैकग्राउंड दिल को छू लेने वाला है।

'बॉर्डर 2' में हुई अहान शेट्टी की एंट्री

सोशल मीडिया पर बॉर्डर 2 का नया टीजर रिलीज किया गया है। इस टीजर को शेयर करते हुए अहान शेट्टी ने लिखा, 'बॉर्डर एक फिल्म से कहीं अधिक है - यह एक विरासत, एक भावना और एक सपने के सच होने जैसा है।' इस ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही फिल्म में अहान शेट्टी की एंट्री की भी घोषणा की गई है। इससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। खास बात ये है कि इस टीजर में जो वाइस ओवर सुनाई दे रहा है, वो किसी और का नहीं बल्कि खुद अहान शेट्टी का है। यह भी देखें-नेशनल अवॉर्ड जीतकर घमंड में चूर हो गए थे मिथुन चक्रवर्ती, अहंकार देखकर प्रोड्यूसर ने बोला ‘गेट आउट’

अहान की दमदार एंट्री पर परिवार ने लुटाया प्यार

अहान शेट्टी ने 'बॉर्डर 2' का टीजर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने बहुत ही प्यारा मैसेज शेयर किया है। उनके इस पोस्ट पर उनके पिता सुनील शेट्टी लिखते हैं, 'लव यू माय बेबी।' वीडियो पर अहान की बहन अथिया शेट्टी ने भी हार्ट और नजर का इमोजी शेयर किया है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा