मेल एक्टर ने फिल्ममेकर रंजीत पर लगाएं गंभीर आरोप (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
साउथ सिनेमा

मेल एक्टर ने Director Ranjith पर लगाएं गंभीर आरोप, कहा-'होटल में मुझे बुलाया, मेरे कपड़े उतरवाए'

Malayalam Director Ranjith Faces New FIR Invited: एक मेल एक्टर ने फिल्ममेकर रंजीत की मुश्किलें बढ़ा ही हैं। जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट के बाद ये फिल्ममेकर रंजीत के खिलाफ यौन उत्पीड़न का दूसरा मामला है। अब कई फीमेल आर्टिस्ट इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरों पर उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी हैं, लेकिन इस बार कोई महिला एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक मेल एक्टर इस मामले में सामने आया है। जिसके बाद से ही उठल-पुथल मच गई है।

निक्की राय

Malayalam Director Ranjith Faces New FIR Invited: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। रिपोर्ट के सामने आने के बाद से ही #MeeToo2.O जैसी स्थिति फिर से पैदा हो चुकी है। अब एक मेल एक्टर ने फिल्ममेकर रंजीत की मुश्किलें बढ़ा ही हैं। जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट के बाद ये फिल्ममेकर रंजीत के खिलाफ यौन उत्पीड़न का दूसरा मामला है। अब कई फीमेल आर्टिस्ट इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरों पर उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी हैं, लेकिन इस बार कोई महिला एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक मेल एक्टर इस मामले में सामने आया है। जिसके बाद से ही उठल-पुथल मच गई है।

ऑडिशन के बहाने किया उत्पीड़न

फिल्ममेकर रंजीत पर मेल एक्टर ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पीड़ित एक्टर ने जानकारी दी है कि बेंगलुरु के एक होटल में रंजीत ने उन्हें ऑडिशन देने के बहाने से बुलाया था। होटल में पहुंचने पर उनके साथ ऑडिशन की जगह मारपीट की गई। साथ ही एक्टर को मोलेस्ट भी किया गया। पहले रंजीत ने उनसे उनके सारे कपड़े उतारने कहा और इसके बाद उनके साथ मार-पीट की।

मेल एक्टर ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित एक्टर ने ये भी बताया कि इस घटना के अगले ही दिन रंजीत ने उन्हें पैसे ऑफर किए और चुप रहने की नसीहत दी। मेल एक्टर ने अपने साथ ही हुई पूरी घटना के बारे में बताते हुए कहा, ‘जब रंजीत ने मुझे बिना कपड़ों के खड़े होने कहा, तो वो फोन पर किसी एक्ट्रेस से बात कर रहा था। मैं पहले ही उस एक्ट्रेस का नाम बता चुका हूं-रेवती। रंजीत ने मुझसे कहा कि वो रेवती है। मुझे ये नहीं पता की इन दोनों के बीच क्या रिश्ता है। रंजीत ने मेरी तस्वीरें लीं और वो रेवती को भेज दीं।'

रंजीत के खिलाफ दर्ज की शिकायत

इससे पहले रंजीत के खिलाफ एक बंगाली एक्ट्रेस के साथ यौन उत्पीड़न को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच टीम ने शुक्रवार 30 अगस्त के दिन शिकायतकर्ता का बयान भी दर्ज किया था। अब मेल एक्टर के इस दावे के बाद उनके खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हो चुकी है, जिससे फिल्ममेकर रंजीत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना