सोहम शाह (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
साउथ सिनेमा

सोहम शाह ने तुम्बाड के रिलीज से पहले जारी किया डरावना पोस्टर, बोले- कहां है खजाना

सोहम शाह ने 'तुम्बाड' का नया पोस्टर जारी कर फैंस को रोमांचित कर दिया है। पोस्टर में एक बूढ़ी महिला की डरावनी छवि दिखाई गई है, जो अंधेरे, मुड़ी हुई शाखाओं में उलझी हुई है, जो कहानी को आगे बढ़ाने वाले गहरे लालच का संकेत देती है।

सोनाली झा

मुंबई: सोहम शाह ने 'तुम्बाड' को फिर से रिलीज करने के इशारे के साथ एक नया पोस्टर जारी कर फैंस को रोमांचित कर दिया है। 2018 में पहली बार रिलीज़ हुई इस फिल्म को पौराणिक कथाओं, डरावनी कहानी, और लालच की अनोखी थीम के लिए काफी सराहना मिली थी। अब दर्शक इसकी जादूई कहानी का अनुभव फिर से कर पाएंगे जब यह फिल्म 13 सितंबर 2024 को इरोस नाउ द्वारा प्रेजेंट किए जाने के साथ फिर से थिएटर में वापस आएगी।

कैची पोस्टर और मच अवेटेड ट्रेलर के साथ फैंस और दर्शकों को थ्रिल करने के बाद, मेकर्स ने अब एक और जबरदस्त पोस्टर जारी किया है, जो दर्शकों को तुम्बाड की खौफनाक दुनिया में ले जाएगा। पोस्टर में एक बूढ़ी महिला की डरावनी छवि दिखाई गई है, जो अंधेरे, मुड़ी हुई शाखाओं में उलझी हुई है, जो कहानी को आगे बढ़ाने वाले गहरे लालच का संकेत देती है।

पोस्टर का टैगलाइन

पोस्टर में टैगलाइन लिखा है कि दादी, कहां है खजाना? साफ तौर से बताती है कि, छिपे हुए खजाने के लिए कितना लालच और उसे पाने का जुनून है, और यह चीज फिल्म के मुख्य विषय पर रोशनी डालती है। पोस्टर अपने डरावने रूप और परेशान करने वाले एहसास के साथ एक मजबूत प्रभाव डाल रहा है। तुम्बाड क्रिटिक्स के बीच एक बड़ी हिट बन गई।

तुम्बाड ने विदेश में भी रचा इतिहास

तुम्बाड को  64वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में आठ नॉमिनेशन मिले और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, बेस्ट आर्ट डायरेक्टर और बेस्ट साउंड डिजाइन के लिए तीन अवार्ड जीते। यह 75वें वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के क्रिटिक्स वीक सेक्शन में प्रीमियर होने वाली पहली भारतीय फिल्म भी थी। चूंकि फिल्म अपनी री-रिलीज के लिए तैयार है, यह सिर्फ़ एक और बार होने वाली स्क्रीनिंग से कहीं ज़्यादा है। यह इंडियन सिनेमा में किसी भी दुनिया से अलग अनुभव करने का एक अनोखा और खास मौका है।

तुम्बाड के स्टार कास्ट

बता दें कि यह फिल्म 2024 में किसी भी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर अवेलेबल नहीं है, ऐसे में सिनेमाघरों में तुम्बाड" को देखने का यह मौका बेहद खास है। तुम्बाड का डायरेक्शन राही अनिल बर्वे ने किया है, जबकि आनंद गांधी इसके क्रिएटिव डायरेक्टर हैं और आदेश प्रसाद को-डायरेक्टर हैं। मितेश शाह, प्रसाद, बर्वे और गांधी द्वारा लिखित इस फिल्म को सोहम शाह, आनंद एल राय, मुकेश शाह और अमिता शाह ने प्रोड्यूस किया है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा