शाहरूख और यश चोपड़ा (डिजाइन फोटो) 
मूवीज़

शाहरुख खान बोले- लोकार्नो तक ले जाने में यश चोपड़ा का हाथ, इस फिल्म ने बदली सोच

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अक्सर उन लोगों को याद करते हैं जो उनके करियर में खास भूमिका निभा चुके हैं। इसी तरह स्विट्जरलैंड में 77वें लोकार्नो फिल्म महोत्सव में उन्होंने दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की तारीफ करते हुए कहा कि आज जहां भी हैं, उनकी वजह से हैं...

विजय कुमार तिवारी

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपनी सफलता के लिए एक ऐसे फिल्म निर्माता को श्रेय देते हैं, जिसके बिना वह अपनी मंजिल हासिल नहीं कर सकते थे। स्विट्जरलैंड में 77वें लोकार्नो फिल्म महोत्सव में उन्होंने ने उनको याद किया और कहा कि वहां आज जहां भी हैं यश चोपड़ा की वजह से हैं।

 स्विट्जरलैंड में 77वें लोकार्नो फिल्म महोत्सव में सम्मानित होने के बाद बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने रविवार को दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा को उन्हें यहां तक लाने का श्रेय दिया।    सुपरस्टार शाहरुख खान को सिनेमा में उनके योगदान के लिए स्विट्जरलैंड में आयोजित 77वें लोकार्नो फिल्म महोत्सव में ‘पार्डो अला कैरियरा अवार्ड-लोकार्नो टूरिज्म' या ‘करियर लेपर्ड' से सम्मानित किया गया। शाहरुख (58) यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय कलाकार हैं। उन्हें शनिवार शाम समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह में पियाज्जा ग्रांडे स्क्वायर पर करीब 8000 लोग थे।  शाहरुख ने बताया कि उनकी मां ही थीं जो उन्हें पहली बार फिल्म देखने के लिए सिनेमा हॉल ले गई थीं।

सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा कि  स्कूल में पढ़ाई के दौरान हिंदी मेरा प्रिय व मजबूत विषय नहीं था। इसीलिए मेरी मां ने कहा था कि अगर वह हिंदी इमला में 10 में से 10 नंबर लाएंगे तो वह  फिल्म दिखाने के लिए सिनेमा हॉल ले जाएंगी।  मुझे याद आ रहा है कि मैंने एक दोस्त से एक उत्तर की नकल की थी, लेकिन मुझे 10 में से 10 नंबर मिले, और फिर मेरी मां मुझे पहली बार थिएटर में फिल्म दिखाने ले गईं। उस फिल्म की यादें आज भी जेहन में ताजा हैं।

सुपरस्टार शाहरुख खान ने बताया कि संयोगवश यह फिल्म चोपड़ा की 1973 की थ्रिलर फिल्म ‘‘जोशीला'' थी। शाहरुख ने कहा कि जोशीला उसी निर्देशक की फिल्म थी, जिसके साथ मैंने अपने फिल्मी जीवन में कई फिल्में कीं। इसलिए मैं गहराई से श्री यश चोपड़ा से जुड़ा रहा। मैं यहां स्विट्जरलैंड के लोकार्नो में उनके कारण बैठा हूं। यह उसी फिल्म का नतीजा है। साथ ही उसका प्रभाव जिसको मैंने सबसे पहले देखी थी।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना