भारतीय सिनेमा

कपिल शर्मा के शो से कितना अलग है जाकिर खान का शो, टीवी पर आने की बताई वजह

स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान का टीवी शो 'आपका अपना जाकिर' बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। शो की तुलना कपिल शर्मा के शो के साथ की जा रही है, लेकिन अब खुद जाकिर खान ने बताया है कि उनके शो का फॉर्मेट काफी अलग है और टीवी पर वह क्यों आए हैं इसके बारे में भी उन्होंने खुलकर बात की है।

अनिल सिंह

मुंबई: स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान ने टीवी पर अपने आने की वजह बताई है और यह भी बताया कि कपिल शर्मा के शो से उनका शो कितना अलग है। एक इंटरव्यू के दौरान जाकिर खान ने यह बताया कि वह अपनी पहुंच को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं और टीवी पर आने के बाद यह तेजी से मुमकिन हो पाएगा। स्टैंड अप कॉमेडी और वेब सीरीज के माध्यम से वह दर्शकों का दिल पहले ही जीत चुके हैं।

नवभारत टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में जाकिर खान ने बताया कि बतौर कलाकार ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना ही उनका मकसद है और इसके लिए वह स्टैंड अप कॉमेडी, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली वेब सीरीज और अब टीवी का भी सहारा ले रहे हैं। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि कपिल शर्मा के शो से उनका शो काफी अलग है क्योंकि उनका ध्यान कॉमेडी पर नहीं बल्कि लोगों की भावनाओं तक पहुंचने पर है। जाकिर खान ने आगे यह भी कहा कि वह जिस परिवार से आते हैं वहां कला को बेहद बारीकी से देखा जाता है। ऐसे में उन्हें यह सीख बचपन से ही मिली है कि कामयाबी मिलने के बाद भी आपको अपनी तहजीब नहीं भूलनी चाहिए।

जाकिर खान ने यह भी बताया कि अगर उन्हें कॉमेडी शो ही करना होता तो शो का नाम लाफ्टर शो से जुड़ा होता, लेकिन ऐसा नहीं है, इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बात कही कि वह इज्जत पाने के साथ-साथ अपमानित होने की कल्पना करके चलते हैं। इंडस्ट्री में पहचान बनाने से पहले उन्हें लोगों की काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। ऐसे में वह उसकी तैयारी के साथ अपना सफर तय कर रहे हैं।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब