फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया  
भारतीय सिनेमा

जानें कौन हैं नरेशी मीणा, जिसनें केबीसी सीजन 16 में 1 करोड़ रुपये का सवाल किया हल

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 के नए प्रोमो में मेकर्स ने बताया है कि कंटेस्टेंट के तौर पर नरेशी मीणा इस सीजन में एक करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं। नरेशी मीणा राजस्थान के सवाई माधोपुर की रहने वाली है। वह इस समय ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही है।

सोनाली झा

मुंबई: टीवी का पॉपुलर क़्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 एक प्रोमो सामने आया हैं। प्रोमो में  मेकर्स ने बताया है कि कंटेस्टेंट के तौर पर नरेशी मीणा इस सीजन में एक करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं। बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 का आगाज 12 अगस्त से हुआ था। यह शो दर्शकों के बीच काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

नरेशी मीणा राजस्थान के सवाई माधोपुर की रहने वाली है। वह इस समय ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही है। नरेशी मीणा ने पैसे के इंतजाम के लिए केबीसी 16 का हिस्सा बनने का फैसला किया। इससे नरेशी मीणा जीती हुई रकम से अपना इलाज करा सके। नरेशी मीणा केबीसी सीजन 16 के प्रोमो में रहती है कि मुझे ब्रेन ट्यूमर हुआ है सर। हालांकि मैं खुद को बताती रहती हूं कि कोई टेंशन नहीं है मुझे कोई बीमारी नहीं हुई है।

केबीसी सीजन 16 के प्रोमो में आगे अमिताभ बच्चन कहते हैं कि आपने ठान लिया है कि यह धनराशि यहां से जीत कर आप जाएगी। इसके बाद आप अपना इलाज करा सकती हों। एक्टर ने खुलासा किया कि नरेशी मीना शो के इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट बन गई है, जो की 15 वे सवाल तक पहुंच चुकी है।  अमिताभ बच्चन कहते हैं इस सीजन में पहली बार 15 सवाल एक करोड रुपए यह रहा।

आपको बता दें कि वैसे मीणा केबीसी सीजन 16 की पहली करोड़पति बनती है या नहीं यह आज के एपिसोड में पता चलेगा। मीणा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने केबीसी 16 में शामिल होने के लिए आरएएस का एग्जाम छोड़ दिया था। मीणा ने बताया था कि मैंने आरएएस मेंस का एग्जाम मिस कर दिया है। 20 और 21 जुलाई को मेरा आरएएस मेंस एग्जाम था। मेरा जयपुर में सेंटर आया था।

मीणा ने आगे बताया था कि आरएएसमेंस एग्जाम दो दिन होते हैं, क्योंकि लिखना होता है और 4 पेपर होते हैं। मुझे लगा कि एक दिन पहले जाना जरूरी है। फिर आने-जाने में चार दिन लग जाते, तो मैंने सोचा कि इस बार केबीसी को दे सकती हूं। अपना पूरा टाइम केबीसी को दिया। इसके चक्कर में मैंने अपना आरएएस मेंस का एग्जाम छोड़ दिया।

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप