भारतीय सिनेमा

निया शर्मा की भाभी ने परिवार पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, कोर्ट ने भेजा समन

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा की मुश्किल बढ़ाने वाली है। दरअसल निया शर्मा की भाभी ने उनकी मां, भाई और उन पर घरेलू हिंसा, मारपीट और टॉर्चर जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं भाभी ने इस मामले में केस भी दर्ज करवा दिया है। घरेलू हिंसा के मामले में निया शर्मा को दिल्ली कोर्ट की तरफ से सामान जारी किया गया है। जिसके लिए मुंबई पुलिस ने निया को नोटिस दिया है।

अनिल सिंह

मुंबई: टीवी सीरियल नागिन और रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी एक्ट्रेस निया शर्मा बड़ी मुश्किल में फंसते हुए नजर आ रही हैं। निया शर्मा की भाभी ने निया और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। आरोप है कि निया की भाभी के साथ मारपीट की घटना हुई है। घरेलू हिंसा के इस मामले में दिल्ली कोर्ट ने निया शर्मा के परिवार को समन जारी किया है। आइए जानते हैं क्या है यह पूरा मामला

निया शर्मा की भाभी ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज की है, उसके मुताबिक निया शर्मा ने अपने भाई और मां के साथ मिलकर भाभी के साथ दुर्व्यवहार किया है। निया की भाभी ने शिकायत में ये बात कही है कि इस दौरान उन्हें शारीरिक मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया गया है। घरेलू हिंसा की इस घटना में निया की भाभी ने पूरे परिवार का जिक्र किया हुई। वहीं मुंबई पुलिस के जरिए इस मामले में निया शर्मा और उनकी मां को नोटिस दिया गया है। इस मामले में और जानकारी सामने आना भी बाकी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक निया शर्मा के भाई विनय शर्मा की शादी फरवरी 2022 में हुई थी। भाई की शादी के बाद खुद दुनिया शर्मा ने शादी की खूबसूरत तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए थे। निया शर्मा की अगर बात करें तो निया शर्मा काफी समय से टीवी सीरियल से भी दूर हैं, लेकिन वह टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। निया शर्मा कई टीवी सीरियल और रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

Delhi Protest Live: राहुल गांधी जा रहे इंडिया गेट, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से करेंगे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा