भीड़ में रोती बच्ची को गोद में उठाए नजर आए रणवीर सिंह (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

भीड़ में रोती बच्ची को गोद में उठाते नजर आए रणवीर सिंह, वीडियो देख फैंस हुए खुश

रणवीर सिंह ने 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर लॉन्च में कुछ ऐसा कर दिया कि उनके फैंस उनकी तारीफें करने से नहीं थक रहे। भीड़ में रोती बच्ची को उन्होंने गोद में उठाया और उसके आंसू पोछने लगे। यही नहीं उन्होंने उस बच्ची को थिएटर के बाहर तक छोड़ा।

निक्की राय

मुंबई: रणवीर सिंह के घर 8 सितंबर को ही एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। इसके बाद से ही रणवीर फैमिली के साथ बिजी थे। वो काफी वक्त से नन्ही मेहमान के साथ ही टाइम स्पैंड कर रहे थे। ऐसा लगता है एक्टर काफी दिनों से अपनी सुपर डैड बनने की ट्रेनिंग में लगे थे। एक्टर एक बार फिर से काम की तरफ लौट चुके हैं। हाल ही में 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान काफी भीड़ थी। इस भीड़ में रणवीर रोती हुई एक बच्ची को चुप कराते और गोद में खिलाते नजर आए। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस अंदाज के कायल हो गए हैं।

वायरल हुआ बेस्ट फादर का वीडियो

वायरल वीडियो में रणवीर भीड़ में रोती हुई बच्ची को गोद में उठाने के लिए झपटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है एक्टर कैसे भारी भीड़ में खुद ही जगह बनाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। वो बच्ची को रोता देख गोद में उठाते हैं और उसे चुप कराने की कोशिश करते हैं। एक्टर रणवीर सिंह बच्ची को पुचकारते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद वो उसके बाहर निकलने के लिए भीड़ में भी जगह बनाते हुए नजर आते हैं। उनके इस अंदाज को देखकर फैंस उन्हें बेस्ट डैड कह रहा हैं।

पोछें छोटी बच्ची की आंसू

वायरल वीडियो में रणवीर उस छोटी बच्ची के आंसू पोछते हुए भी दिखे। रणवीर ने जैसे ही बच्ची को गोद में उठाया आसपास खड़े लोग खुशी से चिल्लाने लगे। उनके इस वीडियो पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'यही कारण है कि भगवान ने इन्हें एक बेटी का आशीर्वाद दिया, ये इसके हकदार थे।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'वो भी अब एक डैड हैं और शायद उस बच्ची को देखकर उन्हें अपनी राजकुमारी की याद आ रही होगी।' यह भी देखें-ज्योतिषी ने पहले ही कर दी थी सिद्धू मूसेवाला के मौत की भविष्यवाणी, देश छोड़ने की दी थी सलाह, तेजिंदर बग्गा ने किया खुलासा

थिएटर के बाहर तक छोड़ा

रणवीर यहीं नहीं रुके, बल्कि वो उस बच्ची और उसकी मॉम को थिएटर के बाहर तक छोड़कर आए। उनके इस अंदाज ने फैंस के दिल में अपनी जगह और भी बढ़ा ली। सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी तारीफें कर रहा है।

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई