BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल में राधिका आप्टे ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल में राधिका आप्टे ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फैंस हुए हैरान, पूछा 'ये शादीशुदा है?'

Radhika Apte Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर बेबी बंप दिखाकर सभी को हैरान कर दिया है।

निक्की राय

लंदन: राधिका आप्टे जल्दी ही मां बनने वाली हैं। बता दें कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। राधिका को 16 अक्टूबर, बुधवार को बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में देखा गया था। एक्ट्रेस अपनी फिल्म 'सिस्टर मिडनाइट' की स्क्रीनिंग के लिए आई थीं। इस दौरान पहली बार उन्होंने अपना बेबी बंप दिखाया, जिससे फैंस हैरान रह गए। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के बारे में जानकर फैंस रिएक्टर कर रहे हैं। आइए देखिए राधिका के बेबी बंप की फोटोज...

प्रेग्नेंट हैं राधिका आप्टे

एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ ताजा तस्वीरें साझा की हैं, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। एक्ट्रेस ने पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। फैंस को इन फोटोज से जानकारी मिली है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। इससे पहले उन्होंने कहीं भी अपनी प्रेग्नेंसी का कोई जिक्र नहीं किया था। अपनी प्रेग्नेंसी की फोटोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'सिस्टर मिडनाइट यूके प्रीमियर #lff2024।' इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने सभी क्रू मेंबर्स के साथ नजर आईं।

कब हुई राधिका आप्टे की शादी?

बहुत से फैंस को ये नहीं पता की राधिका आप्टे शादीशुदा हैं। उनकी शादी साल 2012 में ब्रिटिश सिंगर बेनेडिक्ट टेलर से हुई थी। बता दें कि एक्ट्रेस अपनी शादी के पूरे 12 सालों बाद मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस 39 साल की हो चुकी हैं। ऐसे में उनके फैंस में भी काफी खुशी है। हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। उनके इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आह! प्रीमियर और आपकी प्रेग्नेंसी के लिए बधाई! आप रेड कार्पेट पर शानदार लग रही हैं!' वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या वो शादीशुदा हैं?' यह भी देखें-सलमान खान की एक्स सोमी अली का लॉरेंस बिश्नोई के लिए किया पोस्ट, बोली ‘हम आपके मंदिर आकर पूजा करेंगे!’

इस फिल्म में दिखेंगी राधिका

बता दें कि राधिका आप्टे ने साल 2005 में फिल्म 'वाह! लाइफ तो हो ऐसी!' से फिल्मी दुनिया में अपना पहला कदम रखा था। उन्होंने कई इंग्लिश मूवीज में भी काम किया है। 'मैरी क्रिसमस' के बाद इंग्लिश मूवी 'सिस्टर मिडनाइट' और Last Days में भी एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं।

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर