प्रकाश राज हुए सेट से लापता, प्रड्यूसर को हुआ 1 करोड़ नुकसान (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

प्रकाश राज हुए सेट से लापता, प्रड्यूसर ने लगाया 1 करोड़ के नुकसान का आरोप, पूरी कास्ट रह गई दंग

साउथ सिनेमा एक्टर प्रकाश राज पर 1 करोड़ के नुकसान का आरोप लगा है। प्रड्यूसर विनोद कुमार ने बताया कि प्रकाश राज ने बिना बताए सेट छोड़ दिया, जिससे शूटिंग में उन्हें भारी नुकसान हुआ है।

निक्की राय

नवभारत मनोरंजन डेस्क: साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर प्रकाश राज अपने नेगेटिव रोल्स के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल एक्टर पर 1 करोड़ के नुकसान का आरोप लग रहा है। खबर है कि प्रकाश राज सेट पर बिना किसी को कुछ बताए शूट बीच में छोड़कर गायब हो गए। फिल्म प्रड्यूसर विनोद कुमार अपने एक्स अकाउंट के जरिए एक्टर प्रकाश राज पर ये आरोप लगाए हैं।

उदयनिधि के साथ शेयर की तस्वीर

हाल ही में एक्टर ने उदयनिधि और उनके पिता तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ एक तस्वीर साझा की थी, जिसके साथ उन्होंने लिखा था, 'डिप्युटी सीएम के साथ… #जस्टआस्किंग।' बता दें की हाल ही में उदयनिधि को डिप्युटी सीएम नियुक्त किया गया है।

प्रड्यूसर विनोद ने कहा अनप्रोफेशनल

प्रकाश राज की उस पोस्ट को उन्होंने रिपोस्ट करते हुए अनप्रोफेशनल बताया। हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वो किस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि प्रकाश राज के अनप्रफेशनल बर्ताव की वजह से उन्हें 1 करोड़ रुपयों का नुकसान हुआ है। प्रड्यूसर विनोद कुमार ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'आपके साथ बैठे अन्य तीन व्यक्तित्व चुनाव जीत गए, लेकिन आपकी जमानत जब्त हो गई। यही अंतर है। आपने हमें बताए बिना कारवां से गायब होकर मेरे शूटिंग सेट में 1 करोड़ का नुकसान किया! कारण क्या था? सिर्फ पूछ रहे! आपने कहा था कि आप मुझे कॉल करेंगे, लेकिन आपने नहीं किया!'

शेड्यूल रोकना पड़ा

विनोद कुमार ने इस मामले को लेकर ट्वीटर पर एक और पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि यह पूरा मामला 30 सितंबर का है। उन्होंने एक्स पर लिखा, यह मामला 30 सितंबर 2024 का है। इससे पूरी पूरी कास्ट और क्रू हैरत में रह गई। लगभग 1000 जूनियर आर्टिस्ट के लिए ये 4 दिन का शेड्यूल था। किसी दूसरे प्रोडक्शन हाउस से कॉल आने के बाद वो कारवां से बिना बताए निकल गए। हमें बिना बताए छोड़कर निकल गए। हमें इस वजह से शेड्यूल रोकना पड़ा। इससे हमें भारी नुकसान हुआ है।

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर