लेजर लाइट देखकर परफॉर्मेंस के बीच में स्टेज से भागे निक जोनस (फोटो सोर्स-एक्स) 
मूवीज़

लेजर लाइट देखकर परफॉर्मेंस के बीच में स्टेज से भागे निक जोनस, सिक्यॉरिटी को किया इशारा

प्रियंका चोपड़ा के पति और पॉप स्टार निक जोनास का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ से अपने सिक्योरिटी को कुछ इशारा करते हुए स्टेज से भागते नजर आ रहे हैं। उन पर पड़ी लेजर लाइट ने ऐसी घबराहट पैदा की वो स्टेज छोड़कर भाग खड़े हो गए हैं।

निक्की राय

निक जोनस अपने भाई केविन और जो जोनस के साथ प्राग में परफॉर्मेंस करने पहुंचे, इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। अचानक परफॉर्मेंस के बीच में किसी ने प्रियंका के पति निक पर लेजर लाइट से निशाना साधा। इसके बाद निक वहां से तेजी से भागते नजर आए। इस दौरान सिंगर सिक्यॉरिटी गार्ड्स को इशारा करते दिखे। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सिक्यॉरिटी गार्ड्स को किया इशारा

निक जोनस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो परफॉर्मेंस को बीच में छोड़कर घबराते हुए दिखे। बताया जा रहा है कि किसी ने उन पर लेजर लाइट से निशाना साधा, जिसके बाद उन्हें थोड़ा शक हुआ। इस पर उन्होंने अपने सिक्यॉरिटी गार्ड को इशारा किया और स्टेज से भागते हुए नजर आए। वहां खड़े उनके फैंस भी ये नजारा देखकर काफी हैरान थे।

लाल लेजर लाइट से बनाया निशाना

एक अन्य क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें कोई उन पर भीड़ में से लाल लेजर लाइट से निशाना बना रहा था। लाल लेजर लाइट कभी उनके सिर पर तो कभी उनकी बॉडी पर निशाना बना रही थी। मौके की नजाकत को समझते हुए निक वहां से भाग खड़े हुए। उसी दौरान उनके भाई केविन और जो जोनस भी वहां से भाग निकले।

फिर से शुरु किया कॉन्सर्ट

इस घटना के बाद निक और उनके भाई फिर से स्टेज पर वापस आए और उन्होंने कॉन्सर्ट को फिर से शुरु किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेजर लाइट से निशाना बनाने वाले शख्स को खोजकर कॉन्सर्ट से हटा दिया गया था। निक के साथ हुई इस घटना के पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए एक फैन ने लिखा, 'ये बहुत ही डरावना है, अच्छी बात है कि निक सही सलामत हैं।' वहीं एक दूसरे फैन के कहा, 'आखिर किसी ने ऐसा करने की हिम्मत कैसे की। ये बहुत ही डरावना था।' वहीं एक दूसरे फैन ने सवाल उठाया, 'आखिर किसी ने ऐसा किया ही क्यो? वो क्या करना चाहते थे?'

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार