नेहा कक्कड़ को बाबा बुड्‌ढा दल के निहंग मान सिंह अकाली ने सोशल मीडिया पर गंदा कंटेंट डालने पर चेतावनी जारी की है (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

नेहा कक्कड़ को मिली चेतावनी, कहा 'सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट डालने पर सिखाया जाएगा सबक'

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह को धमकी मिली है। उन्हें बाबा बुड्ढा दल के निहंग मान सिंह अकाली से धमकी मिली है। उन्होंने नेहा और उनके पति पर समाज में गंदगी फैलाने के आरोप लगाए हैं।

निक्की राय

मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों धमकियां मिलने का सिलसिला काफी जोरों पर है। अब तक कई सेलेब्स को जान की धमकी मिल चुकी है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लिस्ट में अब तक बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल थे। वहीं, अब नेहा कक्कड़ को भी चेतावनी मिली है। नेहा के साथ उनके पति सिंगर रोहनप्रीत सिंह को भी धमकी मिली है। ये धमकी उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो के जरिए मिली है। जानिए पूरा मामला...

बाबा बुड्‌ढा दल के निहंग ने दी धमकी

नेहा कक्कड़ को ये धमकी बाबा बुड्‌ढा दल के निहंग मान सिंह अकाली ने दी है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो जारी करके उन्हें सुधरने की धमकी दी है। उन्होंने कहा अपने पति को पर्दे में रखो और कहा कि आपत्तिजनक हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीडियो में निहंग मान सिंह अकाली कहते हैं, 'तुम लोगों ने पंजाब का बेड़ा गर्क किया हुआ है। थोड़ी शर्म करो। माना तुम स्टार हो, लेकिन उतनी बड़ी सोच भी रखो। तुम बच्चों को क्या सिखा रहे हो।'

समाज में गंदगी फैलाने के लगाए आरोप

वीडियो में उन्होंने आगे कहा, 'इस समय पंजाब में नशे और अभद्रता के 2 दरिया बह रहे हैं। अभद्रता फैलाने वाले कोई और नहीं बल्कि हमारे खुद के सरदार भाई हैं। पर ये असली सरदार नहीं है। ये सब इधर-उधर से आकर सरदार बन गए हैं। जिन्हें पुश्तैनी सरदारी मिली है, वो लोग इसकी अच्छे से इज्जत करते हैं। मुझे सब लाहौर का दरवाजा मानते हैं। बहुत से लोग हमारे रडार पर हैं। हम सबको देख रहे हैं कौन सोशल मीडिया पर गंदा कंटेंट परोस रहा है। सब पर हमारी नजर है। सबको पहले हम प्यार से समझाएंगे, फिर भी समझ ना आए, तो सबक सिखाएंगे। हम जेल चले जाएंगे, पर किसी को समाज में गंदगी नहीं फैलाने देंगे।'

नेहा पर लगा गंदा कंटेंट परोसने का आरोप

इस वीडियो में बाबा बुड्‌ढा दल के निहंग मान सिंह अकाली ने नेहा कक्कड़ और उनके पति पर गंदा कंटेंट परोसने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्हें जल्द से जल्द सुधरने की भी चेतावनी दी है।

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO