कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' ने रिलीज से पहले ही कमा लिए 135 करोड़ (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' ने कर दिया कमाल, रिलीज से पहले ही कमा लिए 135 करोड़ रुपए

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने रिलीज से पहले ही 135 करोड़ रुपयों का बिजनेस कर लिया। फिल्म ने इस डील के साथ ही अपनी लागत का बड़ा हिस्सा निकाल लिया है। खबरों की मानें तो फिल्म के राइट्स को लेकर बड़ी डील फाइनल की जा चुकी है।

निक्की राय

मुंबई: कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 3' इन दिनों चर्चाओं में है। जानकारी के मुताबिक कार्तिक की ये फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार फिल्म में तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दक्षित जैसे कई बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं। अब ये खबर सामने आ रही है कि भूषण कुमार ने इस फिल्म की नॉन-थियेट्रिकल डील पक्की कर ली है। माना जा रहा है ये डील इस फ्रैंचाइजी की अब तक के इतिहास में सबसे बड़ी डील है।

135 करोड़ रुपये में बेचे राइट्स

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'भूल भुलैया 3' के डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स को कुल 135 करोड़ रुपयों में बेच दिया गया है। सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के राइट्स 'नेटफ्लिक्स' ने खरीदें हैं। वहीं इसके सैटेलाइट राइट्स सोनी नेटवर्क ने खरीद लिए हैं। वहीं म्यूजिक का मोर्चा टी-सीरीज ने खुद ही संभाला है। टीम को ये उम्मीद है कि पांच हिट ट्रैक वाली ये एलब्म बड़ा मुनाफा कमा सकती है।

रिलीज से पहले ही कर ली मोटी कमाई

सूत्रों के मिली खबर के मुताबिक कार्तिक की इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही नॉन-थियेट्रिकल राइट्स की प्री-सेल के जरिए अपने बजट का बड़ा हिस्सा कवर कर लिया है। खबरें ये भी हैं कि अनीस बज्मी और भूषण कुमार इस मूवी को काफी बड़े लेवल पर ले जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म 150 करोड़ के बजट में तैयार की गई है और प्रीसेल से ही इसने अपनी लागत का काफी हिस्सा निकाल लिया है। यह भी देखें-महात्मा गांधी को लेकर कंगना रनौत ने कह दी ऐसी बात, हर कोई सुना रहा है खरी-खोटी

कियारा को तृप्ति से किया गया रिप्लेस

फिल्म भूल-भुलिया का पहला पार्ट साल 2007 में रिलीज किया गया था। उस पार्ट में अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी अहूजा और अमीषा पटेल, राजपाल यादव, अमरीश पुरी, परेश रावल जैसे कई बड़े स्टार्स नजर आए थे। वहीं इसका दूसरा पार्ट 2022 में रिलीज किया गया था। जिसमें कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी थी। हालांकि अब तीसरे पार्ट में कियारा को तृप्ति डिमरी से रिप्लेस कर दिया गया है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा