नीना कुलकर्णी की मौत की की झूठी खबर से मचा बवाल (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

नीना कुलकर्णी की मौत की झूठी खबर से मचा बवाल, एक्ट्रेस बोलीं 'मैं अभी भी जिंदा हूं....'

Neena Kulkarni on fake death news: भारतीय अदाकारा नीना कुलकर्णी के फैंस उस वक्त परेशान हो उठे जब उनकी मृत्यु की झूठी खबर मीडिया में वायरल होने लगी। एक्ट्रेस ने फैंस को तसल्ली देने के लिए एक पोस्ट शेयर की।

निक्की राय

मुबंई: टेलीविजन और फिल्म एक्ट्रेस नीना कुलकर्णी हाल ही में एक अजीब और निराधार मौत की अफवाह का विषय बन गईं। हिंदी और मराठी सिनेमा और टेलीविजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध, नीना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी मौत की झूठी खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस की मौत की खबर तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। टीवी शो ये है मोहब्बतें में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली 69 साल की नीना कुलकर्णी के फैंस इस खबर से बेचैन हो चुके हैं। इस पर एक्ट्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने जिंदा होने का सफाई दे दी है और कहा है कि वो बिल्कुल ठीक हैं।

एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट

दिग्गज अभिनेत्री ने तुरंत सिचुएशन को क्लीयर करने के लिए कदम उठाया और सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ एक मैसेज शेयर किया। कुलकर्णी ने बेबुनियाद अफवाह पर विराम लगाते हुए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट किया और लिखा, "यूट्यूब पर मेरी मौत के बारे में एक झूठी खबर फैल रही हैं। मैं अभी पूरी तरह से जिंदा हूं और एक्टिव हूं तथा भगवान की कृपा से काम में व्यस्त हूं। कृपया ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें या उन्हें बढ़ावा न दें। मेरी जय हो।"

इस सीरियल से की टीवी पर वापसी

वर्कफ्रंट की बात करें, तो नीना कुलकर्णी ने हाल ही में मराठी धारावाहिक येद लागला प्रेमच के साथ टेलीविजन पर वापसी की, जिसमें वह एक दयालु माँ की भूमिका निभा रही हैं। इस शो में विशाल निकम और पूजा बिरारी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। एक्ट्रेस हाल ही में आदिनाथ कोठारे द्वारा निर्देशित और पर्पल पेबल पिक्चर्स के तहत प्रियंका चोपड़ा जोनास और मधु चोपड़ा द्वारा निर्मित मराठी फिल्म पानी की स्क्रीनिंग में भी नजर आई थीं। यह भी देखें-लॉरेंस बिश्नोई का भाई बनकर सलमान को धमकाने वाला आरोपी नोएडा से गिरफ्तार, 10 करोड़ की थी मांग

'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल में मिला प्यार

इससे पहले, नीना कुलकर्णी को एकता आर कपूर की 'ये है मोहब्बतें' में दिव्यांका त्रिपाठी, अनीता हसनंदानी और करण पटेल के साथ देखा गया था। उन्होंने बादल, नायक, पहेली, गुरु, हंगामा, रण, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, मेरे यार की शादी है, हंसी तो फंसी और घायल: वन्स अगेन जैसी कई फेमस हिंदी फिल्मों में काम किया है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा