रतन टाटा के निधन से दुख में डूबीं सिमी ग्रेवाल (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

रतन टाटा के निधन से दुख में डूबीं सिमी ग्रेवाल, कभी करने वाले थे शादी

रतन टाटा का बुधवार, 9 अक्टूबर की रात 11 बजे निधन हो गया। उनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सिमी ग्रेवाल ने एक्स अकाउंट पर उनके लिए एक इमोशनल मैसेज शेयर किया है। कभी सिमी ग्रेवाल और रतन टाटा शादी करने वाले थे। आइए जानिए...

निक्की राय

मुंबई: जहां सारा देश नवरात्रि उत्सव मना रहा था, वहीं देर रात रतन टाटा के निधन की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया। रतन टाटा ने निधन से पूरे देख में शोक की लहर है। रतन टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार, 9 अक्टूबर को रात 11 बजे अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई बड़ी हस्तियां उनके निधन पर शोक जता रही हैं। वहीं उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड, खास दोस्त और एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल को भी उनके निधन से बड़ा झटका लगा है। सिमी ग्रेवाल और रतन टाटा कभी एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे और शादी भी करने वाले थे।

ट्विटर पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

सिमी ग्रेवाल ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से अपने शो Rendezvous with Simi Garewal से अपनी और रतन टाटा की तस्वीर साझा की। कभी रतन टाटा उनके शो का हिस्सा बने थे और इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे किए थे। तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा, 'वो कहते हैं तुम चले गए..तुम्हारा नुकसान सहन करना बहुत कठिन है.. बहुत कठिन.. अलविदा मेरे दोस्त..रतन टाटा।'

सिमी ग्रेवाल करती थीं रतन टाटा से प्यार

2011 में ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सिमी ग्रेवाल ने इस बात का खुलासा किया था कि वो कभी रतन टाटा से प्यार किया करती थीं। उन्होंने बताया था कि कुछ टाइम के लिए उन्होंने रतन टाटा को डेट भी किया था। हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया और फिर दोनों हमेशा अच्छे दोस्त रहे।

शादी करना चाहते थे रतन टाटा और सिमी

एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि सिमी ग्रेवाल और रतन टाटा शादी भी करना चाहते थे। कुछ कारणों से उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। रतन टाटा की तारीफ करते हुए सिमी ग्रेवाल ने कहा था, 'उनका और मेरा रिश्ता काफी लंबा था। वो एक परफेक्ट इंसान हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी बहुत कमाल है। वो एक जेंटलमैन हैं। उन्होंने पैसे को कभी अहमियत नहीं दी।'

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा