रतन टाटा ने मिलने की धर्मेंद्र की इच्छा रह गई अधूरी (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

रतन टाटा से मिलने की धर्मेंद्र की इच्छा रह गई अधूरी, नम आंखों से शेयर किया इमोशनल पोस्ट

रतन टाटा के निधन से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र भी दुखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है और इसमें उनका दर्द छलका है।

निक्की राय

मुंबई: बिजनेसमैन रतन टाटा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से पूरा देश गम में है। उन्होंने अपने जीवन में कई ऐसे काम किए हैं, जिससे वो दुनिया के लिए एक मिसाल बन गए। पूरा बॉलीवुड भी रतन टाटा के निधन की खबर से गमगीन है। दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने रतन टाटा के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए अपनी अधूरी इच्छा के बारे में बताया।

धर्मेंद्र ने किया रतन टाटा के लिए पोस्ट

88 साल के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने रतन टाटा के लिए एक इमोशनल पोस्ट साझा की है। उन्होंने रतन टाटा की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'रतन टाटा साहेब, हसरत ही रह गए आप से मिलने की। एक विनम्र राजा, जो अपने कार्यकर्ताओं की अपने बच्चों की तरह देखभाल करता था। सर, आपको हमेशा बड़े प्यार और सम्मान के साथ याद किया जाएगा।'

फैंस ने भी जताया दुख

धर्मेंद्र की इस पोस्ट पर फैंस ने भी दुख जताया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'महापुरुष आदमी कभी नहीं मरते हमेशा हमारे दिल में रहेंगे रतन टाटा।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'लोग कहते हैं कि महापुरूष कभी नहीं मरते और रतन टाटा हमेशा भारत के दिल में रहेंगे। आपके प्रयासों के उल्लेख के बिना भारत की विकास गाथा सदैव अधूरी रहेगी। आप सचमुच भारत के रतन थे और रहेंगे।' यह भी देखें-रतन टाटा के निधन से दुख में डूबीं सिमी ग्रेवाल, कभी करने वाले थे शादी

मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांसे

रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 9 अक्टूबर की रात 11 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया। इससे एक दिन पहले उनकी सेहत बिगड़ने की खबर सामने आई थी। उनके निधन की खबर ने देर रात सभी को झकझोर कर रख दिया। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से उनके निधन की खबर जारी की गई थी। उनके निधन की खबर मिलते ही देर रात सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने कॉन्सर्ट को बीच में रोक दिया था। कॉन्सर्ट को रोककर उन्होंने उनका दुख जताया था।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा