चुम दरांग ने दी अविनाश मिश्रा को गाली, खोया दिया आपा (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

चुम दरांग ने दी अविनाश मिश्रा को गाली, खोया दिया आपा, घरवालों ने मिलकर कर दिया बेघर

'बिग बॉस 18' में पहला एविक्शन होगा, लेकिन बड़े ही अलग तरीके से। घर में राशन पाने के लिए दो सदस्यों को जेल भेजना होगा या फिर एक सदस्य को एविक्ट करना होगा। इस पर अविनाश घर में सभी से लड़ने लगते हैं, जिसके बाद चुम के साथ उनकी भयंकर लड़ाई होती है और सभी घर वाले उन्हें बेघर कर देते हैं।

निक्की राय

मुंबई: रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' आए दिन कोई ना कोई बवाल होता रहता है। इस बार कुछ ऐसा हो गया, जो इससे पहले इस शो में कभी नहीं हुआ था। इस हफ्ते 10 सदस्यों को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया था। इन लोगों को ये ऑप्शन दिया गया था कि राशन पाने के लिए किन्हीं 2 लोगों को जेल जाना होगा या फिर किसी 1 को एलिमिनेट करना होगा। इस पर अविनाश मिश्रा और चुम दरांग के बीच बहुत ही खतरनाक झगड़ा हो गया, जिसके बाद सारे घर वालों ने मिलकर अविनाश को ही घर से बाहर कर दिया।

बिग-बॉस ने दिया था राशन के लिए ऑप्शन

बिग-बॉस के बुधवार के प्रोमों में दिखाया गया कि जिसमें सभी घर वाले लिविंग एरिया में बैठे हैं और तभी बिग-बॉस कहते हैं, 'अगर घर वाले चाहते हैं कि घर में राशन आए और घर का भविष्य अच्छा हो, तो अभी के अभी आप लोगों को 2 घर वालों को जेल में कैद करना होगा या फिर किसी एक को घर से बेघर करना होगा।'

अविनाश और आरफीन में हुआ बवाल

बिग-बॉस की घोषणा के बाद अविनाश खुद ही पूरे घर में जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं, 'कौन-कौन चाहता ही कि अविनाश जेल में जाए।' तभी आरफीन खान उनसे कुछ कहते हैं, जिससे अविनाश उनसे भिड़ने लगते हैं और बोलते हैं, 'मुझसे मत उलझो।' इस पर दोनों के बीच लंबी बहस होती है। अविनाश कहते हैं, 'किसी में दम नहीं है अकेला बोलने का। जब मैं बोलता हूं, तब सब लोग बाहर निकलकर आते हैं।' इन दोनों की बहस हो ही रही होती है, तभी अविनाश चुम दरांग से भिड़ने लगते हैं। यह भी देखें-अनिरुद्धाचार्य महाराज ने क्या सचमुच सलमान खान के पैर छुए? ‘बिग बॉस 18’ के सेट से फोटो वायरल

चुम दरांग से भिड़े अविनाश

चुम दरांग आरफीन खान को समझा रही होती हैं, तभी अविनाश उनसे ही लड़ने लगते हैं। अविनाश कहते हैं, 'मुझसे बात कर।' इस पर चुम कहती है, 'तुम सुन रहे क्या।' चुम अपना आपा खो देती है। चुम अविनाश के लिए अपशब्द कह देती हैं। अविनाश इस पर आउटऑफ कंट्रोल हो जाते हैं और चुम पर हमला करने की कोशिश करते हैं। उनके इस बर्ताव को देखकर सारे घर वाले मिलकर 10 वोट्स से उन्हें ही घर से बेघर कर देते हैं।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह