सेलिब्रिटी

विक्की कौशल से सालों पहले 'तौबा-तौबा' स्टेप कर चुके हैं सनी देओल, सबूत में पेश किया वीडियो

सनी देओल ने तौबा तौबा हुक स्टेप का वीडियो जारी करके करण जौहर और विक्की कौशल को चौंका दिया है। दरअसल विक्की कौशल के तौबा तौबा हुक स्टेप की तारीफ हर जगह हो रही है, लेकिन अब सनी देओल ने बताया है कि वह यह स्टेप बहुत पहले ही कर चुके हैं। करिश्मा कपूर के साथ गीत छम्मक छल्लो में उन्होंने यह स्टेप परफॉर्म किया था जिसका वीडियो भी उन्होंने साझा किया है।

अनिल सिंह

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल का नया गाना तौबा तौबा अपने हुक स्टेप की वजह से छाया हुआ है। इस वीडियो में जो हुक स्टेप उन्होंने किया है उसके लिए उन्हें सलमान खान और रितिक रोशन की तरफ से तारीफ भी मिली, लेकिन इसी बीच सनी देओल ने भी अपना एक वीडियो जारी कर यह बताया है कि वह यह स्टेप बहुत समय पहले आई फिल्म में कर चुके हैं और सनी देओल ने उससे जुड़ा एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। जिस पर करण जौहर और विक्की कौशल की तरफ से प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

सनी ने जारी किया वीडियो

सनी देओल का नाम उन कलाकारों में शामिल होता है, जो कम डांस करते हैं, लेकिन सनी देओल ने तौबा तौबा हुक स्टेप वाला वीडियो जारी करके सभी को चौंका दिया है। दरअसल जो वीडियो सनी देओल ने साझा किया है वह फिल्म अजय का वीडियो है। जिसमें वह करिश्मा कपूर के साथ छम्मक छल्लो गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन इस वीडियो में बैकग्राउंड में तौबा तौबा का म्यूजिक बज रहा है। सनी देओल ने इस वीडियो पर लिखा है कि उन्होंने यह स्टेप तब किया था जब इसे किसी ने नहीं किया था, लोग कहते हैं कि आप डांस नहीं करते लेकिन तब आपको पता चलता है कि आपने वो तब किया जब किसी ने नहीं किया था।

विक्की कौशल के उड़े होश

विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज़ के नए गीत तौबा तौबा पर उन्हें बेहद अच्छा रिस्पांस मिला है और उनके हुक स्टेप की जमकर तारीफ की गई है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि तौबा तौबा वाला खूब स्टेप इस समय जबरदस्त तरह से चर्चा में है। सनी देओल ने भी इस पर अपना पक्ष रखा है।

सनी की अपकमिंग फिल्में

सनी देओल की फिल्म की अगर बात करें तो आखिरी बार उन्हें गदर के सीजन 2 में देखा गया और अब जल्द ही वह राजकुमार संतोषी की अगली फिल्म लाहौर 1947 में नजर आएंगे। हालांकि उनको लेकर बॉर्डर टू फिल्म का भी ऐलान हो चुका है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी