सेलिब्रिटी

सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद रिसेप्शन में कई बार हुई इमोशनल, काजोल के सामने नम हुई आंखें

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद रिसेप्शन के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा की आंखें नम हो गई थी। दरअसल काजोल ने जब जहीर इकबाल को गले लगाया उस समय सोनाक्षी सिन्हा बेहद भावुक हो गई थी और उनकी आंखों में आंसू नजर आ रहे थे।

अनिल सिंह

मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को संपन्न हो गई। दोनों अब एक दूसरे के पति-पत्नी बन गए हैं। सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद रिसेप्शन के समय सोनाक्षी और जहीर इकबाल मेहमानों के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आए। लेकिन इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा कई बार इमोशनल भी होते हुए नजर आई हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन 

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी हो चुकी है। अब न्यू कपल अपने हनीमून की तैयारी में जुटा हुआ है। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी की शादी के बाद जो प्रतिक्रिया दी उसमें उन्होंने कहा कि वह बेहद खुश हैं। सोनाक्षी और जहीर को शादी के बंधन में बंधे हुए देखकर एक बाप की खुशी से ज्यादा खुशी और क्या होगी।

कैसे सम्पन्न हुई शादी  आपको बता दे कि जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के अंतर्गत हुई है। जिसमें दो अलग धर्म के लोगों के विवाह का प्रावधान किया गया है। यहां पर शादी कर रहे दोनों ही लोगों को अपना-अपना धर्म छोड़ने की जरूरत नहीं होती। वह अपने धर्म बिना छोड़े हुए एक दूसरे से शादी कर सकते हैं|

रिसेप्शन में नाचे दूल्हा दुल्हन  मैरिज रजिस्ट्रेशन के बाद शादी का रिसेप्शन रखा गया था। शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बास्टियन में रिसेप्शन की पार्टी रखी गई थी। जहां सलमान खान, रेखा और काजोल समेत बॉलीवुड के तमाम सितारे, जहीर इकबाल के करीबी दोस्त और सोनाक्षी सिन्हा की जानने वाले लोग ने हिस्सा लिया। रिसेप्शन में जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा मेहमानों के साथ मस्ती करते हुए नजर आए। हनी सिंह गीतों को परफॉर्म कर रहे थे। इमोशनल हुई सोनाक्षी  इसी बीच काजोल ने जब जहीर इकबाल को गले लगाया तो सोनाक्षी सिन्हा की आंखें नम हो गई थी। इसके अलावा जब जहीर की बहन सोनाक्षी और जहीर की नजर उतार रही थी उस समय भी सोनाक्षी सिन्हा बेहद भावुक नजर आई और उनकी आंखें आंसू से भर गई थी।

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना

महिलाओं की पहचान सिर्फ पत्नी, बेटी और मां नहीं...पुणे में राहुल गांधी ने बताया भारत की सबसे बड़ी ताकत

अभिजीत दीपके समेत 5 लोगों पर एफआईआर, सरकारी स्कूल में घुसकर हंगामा करने का आरोप, रुकेगा स्कूल ठीक करो अभियान?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें