फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया  
सेलिब्रिटी

आशा पारेख को मिला ‘राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार, एक्ट्रेस बोलीं- जय महाराष्ट्र

एक्ट्रेस आशा पारेख ने बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं। एक्ट्रेस को महाराष्ट्र सरकार के 'राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से बुधवार को सम्मानित किया गया। मुंबई के वर्ली स्थित 'एनएससीआई डोम' में आयोजित समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने के बाद पारेख ने कहा कि जय महाराष्ट्र।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख ने बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं। एक्ट्रेस को महाराष्ट्र सरकार के 'राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से बुधवार को सम्मानित किया गया। आशा पारेख ‘कटी पतंग' और ‘तीसरी मंजिल' जैसी सफल हिंदी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। मुंबई के वर्ली स्थित 'एनएससीआई डोम' में आयोजित समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने के बाद पारेख ने कहा कि जय महाराष्ट्र।

प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल भी मुंबई के वर्ली स्थित 'एनएससीआई डोम' में आयोजित समारोह में शिरकत की थीं। गायिका अनुराधा पौडवाल को समारोह में 'गानसम्राज्ञी लता मंगेशकर' पुरस्कार से नवाजा गया। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने ये पुरस्कार वितरित किए। सम्मान प्राप्त होने के बाद अनुराधा पौडवाल ने अपनी दिल की बात कहीं।

अनुराधा पौडवाल ने कहा कि मैं बता नहीं सकती कि लता मंगेशकर के नाम पर रखे इस पुरस्कार को प्राप्त करना मेरे लिए कितना महत्वपूर्ण है। मैं उन्हें अपना गुरु मानती हूं। अनुराधा के अलावा टीवी धारावाहिक 'सीआईडी' में एसीपी प्रद्युम्न की भूमिका के लिए मशूहर अभिनेता शिवाजी साटम को 'चित्रपति वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

'तेजाब' और 'अंकुश' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक एन चंद्रा को 'राज कपूर स्पेशल कॉन्ट्रिब्यूशन' पुरस्कार दिया गया और लेखक-निर्देशक दिग्पाल लांजेकर को 'चित्रपति वी शांताराम स्पेशल कॉन्ट्रिब्यूशन' पुरस्कार मिला। मुंबई के वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में आयोजित समारोह में रोहिणी हट्टंगडी, अनंत महादेवन, सिद्धार्थ जाधव, सुदेश भोसले और सोनाली कुलकर्णी सहित कई दिग्गज हस्तियां नजर आईं।

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई