फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम 
बॉलीवुड

'सेक्टर 36' की प्रीमियर पर विक्रांत मैसी ने लिखी दिल की बात, शेयर की खास पलों की तस्वीरें

सेक्टर 36 फिल्म का प्रीमियर इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में हुआ है, जहां विक्रांत ने शामिल होके अपने फैन्स के साथ ये पल शेयर किया। विक्रांत ने एक फैन के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वो एक फैन को तसल्ली देते नजर आ रहे हैं, जो फिल्म से बहुत ज्यादा प्रभावित लग रहा है।

सोनाली झा

मुंबई: एक्टर विक्रांत मैसी 12वीं फेल में अपनी ज़बरदस्त परफॉर्मेंस से सबको इम्प्रेस करने के बाद, अपने अगले प्रोजेक्ट सेक्टर 36 के लिए तैयार हो रहे हैं। अपनी वर्सेटिलिटी के लिए जाने जानें वाले एक्टर दर्शकों को एक और शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए एक बार फिर एक नए किरदार में डुबकी लगाने के लिए तैयार हैं। विक्रांत हमेशा अपनी फिल्मों के लिए अनोखे और दिलचस्प विषय चुनते हैं, जो उन्हें दूसरे एक्टर्स से अलग बनाता है।

सेक्टर 36 फिल्म का प्रीमियर इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में हुआ है, जहां विक्रांत ने शामिल होके अपने फैन्स के साथ ये पल शेयर किया। उन्हें फैंस से मिलते और ग्रीट करते हुए देखा गया। विक्रांत ने एक फैन के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वो एक फैन को तसल्ली देते नजर आ रहे हैं, जो फिल्म से बहुत ज्यादा प्रभावित लग रहा है।

विक्रांत मैसी ने शेयर की झलक

विक्रांत ने अपने सोशल मीडिया पर फेस्टिवल के अपने एक्सपीरियंस की कुछ झलक शेयर की है, जिसमें सेक्टर 36 की स्क्रीनिंग के दौरान स्टेज पर बिताया गया समय भी शामिल है। उन्होंने अपना शुक्रिया अदा करते हुए, एक दिल से लिखा हुआ मैसेज शेयर किया है कि "मेलबर्न, तुमने मेरा जीत लिया है। एक्टर ने 12वीं फेल से काफी ध्यान खींचा है, जिसे इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2024 में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी मिला है।

सेक्टर 36 कब होगा प्रीमियर

विक्रांत मैसी की सेक्टर 36 एक अंधेरे थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसमें सेक्टर 36 के एक झुग्गी में बच्चों की रहस्यमय गुमशुदगी की कहानी है। इस फिल्म के लिए दर्शकों की उत्सुकता पहले से ही बढ़ गई है। विक्रांत मैसी की इस नई भूमिका को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इस ग्रिपिंग किरदार में कैसा प्रदर्शन करते हैं। सेक्टर 36, 13 सितंबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाली है। इसके अलावा, विक्रांत द साबरमती रिपोर्ट में भी राशि खन्ना के साथ नजर आने वाले हैं।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO