बॉलीवुड

स्त्री 2 की क्रेडिट वॉर में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव से नाराज हैं अपारशक्ति खुराना !

अपारशक्ति खुराना ने इंटरव्यू के दौरान स्त्री 2 की सफलता और कलाकारों को बीच क्रेडिट वॉर को लेकर खुलकर बात की और यह कहा कि वह कुछ बोलेंगे तो बातचीत बढ़ जाएगी और बहुत दूर तक जाएगी। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्रेडिट वॉर को लेकर और क्या कहा है।

अनिल सिंह

मुंबई: फिल्म 'स्त्री 2' में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के साथ अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिका में नजर आए, लेकिन फिल्म के क्रेडिट कि अगर बात की जाए तो राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ही फिल्म की क्रेडिट लूटते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में जब अपारशक्ति खुराना से यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने खुलकर अपनी राय दी और बताया कि वह कुछ बोलेंगे तो बात खुलेगी और दूर तक जाएगी।

जूम को दिए गए इंटरव्यू के दौरान अपारशक्ति खुराना ने फिल्म स्त्री से जुड़ी ढेर सारी बातें की इस दौरान जब उनसे यह पूछा गया कि फिल्म में श्रद्धा कपूर को स्क्रीन स्पेस कम दिया गया था उसके बावजूद क्रेडिट लूटते वह नजर आ रही हैं, तब अपारशक्ति खुराना ने कहा कि मैं इस पर कुछ नहीं बोलूंगा क्योंकि अगर मैंने कुछ कहा तो बात खुलेगी और दूर तक जाएगी। दर्शक जो कहें वही सही है। अपारशक्ति खुराना में यह भी कहा कि क्रेडिट वॉर का सारा गेम पीआर के तहत चलता है। ऐसे में पीआर को जो सही लगता है वह वही करते हैं।

अपारशक्ति खुराना ने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि कैसे पीआर की स्ट्रैटेजी एक अभिनेता को स्टार बना देती है और बाकी कलाकारों से दर्शकों का ध्यान हटा देती है। अपारशक्ति में आगे शेयर किया कि कि मैं यह देखकर भी हैरान हूं कि सोशल मीडिया पर लोग कैसे किसी को स्टार बनाते हैं और अच्छे काम करने वाले कलाकारों पर ध्यान नहीं दिया जाता। अभिनेता ने कहा कि वह किसी का पक्ष नहीं ले रहे किसी के खिलाफत नहीं कर रहे हैं। फिल्म में स्क्रीन साझा करने वाले सभी कलाकार उनके अच्छे दोस्त हैं लेकिन यह कहा जा सकता है कि इशारे इशारे में ही सही लेकिन अपारशक्ति खुराना ने क्रेडिट और को लेकर अपने नाराजगी जाहिर कर दी है।

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म