बॉलीवुड

स्त्री 3 पर श्रद्धा कपूर ने दिया ताजा अपडेट, स्त्री 2 के क्रेडिट वार पर लगाया ब्रेक

श्रद्धा कपूर अपकमिंग फिल्म 'स्त्री 3' की कहानी सुनने के लिए दर्शकों जितनी एक्साइटेड थीं। खुद इस बात का खुलासा श्रद्धा कपूर ने किया। साथ ही श्रद्धा कपूर ने स्त्री 2 को लेकर क्रेडिट वार की खबरों को भी शांत कर दिया है।

अनिल सिंह

मुंबई: स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इस साल तहलका मचाया, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करने के साथ ही दर्शकों का दिल जीतते हुए नजर आई। स्त्री 3 भी जल्द ही रिलीज होगी। खुद इसके बारे में जानकारी श्रद्धा कपूर ने साझा की है। आइए जानते हैं स्त्री 3 को लेकर श्रद्धा कपूर ने क्या कुछ कहा और स्त्री 2 की क्रेडिट वॉर पर उन्होंने क्या जवाब दिया है।

साल 2024 में स्त्री 2 ने अपनी सफलता का झंडा गाड़ा है। इंडस्ट्री की उम्मीद से पर जाकर इस फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हॉरर कॉमेडी जॉनर की फिल्म बीते समय में कम पसंद की जाती थी। लेकिन इसी तरह की फिल्म 'स्त्री 2' ने दर्शकों के दिल में अलग जगह बनाई। श्रद्धा कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान 'स्त्री 2' को लेकर चल रही क्रेडिट वार के बारे में जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि 'स्त्री 2' पूरे टीम की मेहनत का नतीजा थी और उसकी सफलता में सभी का अहम योगदान था।

इंटरव्यू के दौरान आगे श्रद्धा कपूर ने स्त्री 3 से भी जुड़ी बातें की और बताया की स्त्री 3 की कहानी पर काम चल रहा है। वो इसकी कहानी सुनने के लिए दर्शकों जितनी ही उत्साहित हैं। वह भी बेसब्री से इंतजार कर रही है कि जल्द से उन्हें भी कहानी सुनने को मिले। लेकिन उन्होंने यह हिंट जरूर दे दिया है कि स्त्री 3 में बहुत कुछ शानदार होने वाला है। यानी स्त्री 2 से एक कदम आगे बढ़कर इसमें कहानी को पेश किया जाएगा।

इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा कपूर ने यह भी बताया कि जब उनके पास स्त्री फिल्म पहली बार आई थी, तो इसकी कहानी सुनकर वह हंसते-हंसते लोटपोट हो गई थी और उन्हें खुशी है कि इस तरह की कोई फिल्म उन्हें मिली। 'स्त्री' और 'स्त्री 2' की सफलता के बाद अब 'स्त्री 3' का भी ऐलान हो चुका है। जिसकी कहानी पर काम चल रहा है, आपको बता दें कि दोनों फिल्मों की सफलता के बाद अब फैंस बेसब्री से उसके तीसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं। साल 2025 के आखिर तक स्त्री 3 बनकर तैयार हो सकती है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला