बॉलीवुड

शरमन जोशी की बात सुन पसीज उठा सलमान खान का दिल, एक झटके में सिकंदर में दिया रोल

3 इडियट्स में आमिर खान के साथ नजर आए शरमन जोशी इस समय अच्छी फिल्म पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और जब उन्होंने यह बात सलमान खान के सामने रखी तो सलमान खान का दिल पसीज उठा और उन्होंने एक झटके में ही शरमन जोशी को 'सिकंदर' फिल्म में रोल ऑफर कर दिया। सलमान खान की दरियादिली देखकर शरमन सलमान खान के मुरीद हो गए हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: शरमन जोशी फिल्म 3 इडियट्स में आमिर खान के साथ नजर आए। लेकिन काफी समय से वह फिल्मों से दूर हैं और अच्छी फिल्म पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जब उन्होंने अपनी दास्तान सलमान खान को सुनाई तो सलमान खान ने एक झटके में उन्हें सिकंदर फिल्म में रोल का ऑफर दे दिया। ऑफर पाकर शरमन जोशी खुद हैरान हुए और उन्होंने अपना अनुभव सलमान खान को लेकर साझा किया है।

बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए पहचाने जाते हैं। हाल ही में सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' में शरमन जोशी को रोल ऑफर करके खुद उन्हें ही हैरानी में डाल दिया है। खुद शरमन जोशी ने जब यह बात बताई कि वह सलमान खान से एक पार्टी में मिले थे और उन्होंने सलमान खान को बताया कि वह अच्छी फिल्म पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो सलमान खान ने उन्हें सिकंदर फिल्म में रोल ऑफर कर दिया और यह कहा, 'तू सिकंदर कर रहा है।'

ये भी पढ़ें- युध्रा पब्लिक रिव्यू: नए जमाने के एंग्री यंग मैन की कहानी

सलमान खान की दरियादिली का किस्सा सोशल मीडिया पर आम हो गया है। शरमन जोशी का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि सलमान खान सबके बुरे वक्त में काम आते हैं यह सुना था लेकिन अब यह सच होता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा है सलमान खान की यही अदा उनके प्रशंसकों को पसंद आती है।

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सलमान खान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में सलमान खान और उनके परिवार सुरक्षा को लेकर हुई चूक की वजह से सुर्खियों में था। वहीं सलमान खान अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। सलमान खान की फिल्म सिकंदर 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी