बॉलीवुड

शाहरुख खान ने नए जनरेशन के संस्कार पर उठाया सवाल, राणा दग्गुबाती ने दिया जवाब, फैंस बोले- साउथ स्टार...

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड यानी आईफा अवार्ड्स की वापसी होने वाली है। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। लंबे समय के बाद इस साल आईफा अवॉर्ड में एक्टर शाहरुख खान का जलवा देखने मिलेगा। 10 सितंबर को मुंबई में 24वें आईफा अवार्ड की घोषणा हुई थी।

सोनाली झा

मुंबई: इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड यानी आईफा अवार्ड्स की वापसी होने वाली है। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। लंबे समय के बाद इस साल आईफा अवॉर्ड में एक्टर शाहरुख खान का जलवा देखने मिलेगा। 10 सितंबर को मुंबई में 24वें आईफा अवार्ड की घोषणा हुई थी। इस मौके पर शाहरुख खान, करण जौहर, सिद्धांत चतुर्वेदी, अभिषेक बनर्जी और राणा दग्गुबाती जैसे कई सितारे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर इस इवेंट का वीडियो वायरल हो रहा हैं।

पहले वायरल वीडियो में शाहरुख खान नए जनरेशन के बच्चों के संस्कार पर सवाल उठा रहे हैं, तो वहीं दूसरे वीडियो में राणा दग्गुबाती बड़े प्यार से किंग खान को जवाब दिए हैं। दरअसल, सिद्धार्थ चतुर्वेदी और अभिषेक बनर्जी इवेंट के दौरान खुद के पैर छू रहे थे। इस पर किंग खान ने मजाकिया अंदाज में तंज कसा। किंग खान ने कहते हैं कि आजकल की जनरेशन क्या करती है। फिर एक्टर बताते हैं कि आजकल के बच्चे कुछ इसी तरह बड़ों का आशीर्वाद लेती है।

शाहरुख खान ने मारा ताना

शाहरुख खान आगे बोलते हैं कि आजकल के बच्चे खुद के ही पैर पढ़ते हैं। पुराने जनरेशन वाले बच्चे इज्जत भी देते हैं। इसके बाद किंग खान एक्टिंग करके बताते हैं। शाहरुख खान अपनी खुद के पैर से करण जौहर के पैर को छूते हैं और फिर अपने पैर को हाथों से छूते हैं। शाहरुख खान के इस एक्ट को देखने के बाद लोगों की हंसी निकल जाती है। एक्टर के इस एक्ट पर एक यूजर ने लिखा कि मजाक मजाक में शाहरुख खान ने ताना मार दी। दूसरा यूजर लिखा है कि शाहरुख खान ने एक दम सही पकड़ा है।

राणा दग्गुबाती ने किंग खान को दिया जवाब

शाहरुख खान के इस एक्ट के बाद मंच पर राणा दग्गुबाती की एंट्री होती है। राणा जैसे मंच पर जाते हैं वह शाहरुख खान और करण जौहर के पैर छू लेते हैं। इसके बाद वह कहते हैं कि साउथ इंडियन में हम ऐसे ही करते हैं। शाहरुख खान राणा की बात सुनकर मुस्कुराते हैं। सोशल मीडिया पर राणा का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं। लोग राणा दग्गुबाती की काफी तारीफ कर रहे हैं।

फैंस ने की राणा दग्गुबाती की तारीफ

वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि राणा जी ने बड़े सरल तरीके से बॉलीवुड वालों की बेइज्जती की है। दूसरे यूजर ने लिखा कि इसीलिए साउथ स्टार सबसे अच्छे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि साउथ वाले हमेशा तमीज दिखाते है और बॉलीवुड वाले तो ड्रामेबाज है। आईफा अवार्ड 27 सितंबर से 29 सितंबर तक होगा। इस बार अबू धाबी के यास आइलैंड को ग्रेट डेस्टिनेशन के रूप में चुना गया है। सेलेब्स इसमें शिरकत करते नजर आएंगे।

" class="alignnone size-medium wp-image-982768 aligncenter" height="240" src="https://d1xx0c244jch9c.cloudfront.net/wp-content/uploads/2024/09/Fans-Reaction-425x240.jpg" width="425"/>

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी