बॉलीवुड

सलमान खान के करीबियों को चुन-चुन के निशाना बना रहा है बिश्नोई गैंग, इंटेलिजेंस पर उठा सवाल

बाबा सिद्दीकी की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है। इस गैंग ने मर्डर की जिम्मेदारी ली है, साथ यह इशारा भी किया है सलमान खान की दोस्ती की वजह से बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई है। इससे पहले भी सलमान खान के साथ काम करने वाले एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग हुई थी। मतलब सलमान खान के करीबियों को चुन-चुन के निशाना बनाया जा रहा है। अब ऐसे में पुलिस की लोकल इंटेलिजेंस और सुरक्षा सवालों के घेरे में आ गई है।

अनिल सिंह

मुंबई: बाबा सिद्दीकी की हत्या की वजह से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दहशत का माहौल है। बाबा सिद्दीकी को वाय श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। उसके बावजूद बिश्नोई गैंग ने उनकी हत्या कर दी, साथ ही ये  दावा भी किया है कि सलमान खान के साथ काम करने वाले लोगों को बिश्नोई गैंग निशाना बना रहा है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यह मुंबई पुलिस के लिए खुली चुनौती है। सलमान खान और उनके करीबियों को मिली सुरक्षा भी अब सवालों के घेरे में आ गई है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग लंबे समय से सलमान खान को धमकियां दे रहा है। इतना ही नहीं साल 2024 में गैंग ने अपनी धमकी को सच साबित करना भी शुरू कर दिया। सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर इसी गैंग के हायर किए गए शूटरों ने गोलीबारी की थी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। जिन्होंने जुर्म भी कबूल कर लिया है। इसके बाद सितंबर 2024 में कनाडा के वैंकूवर में सिंगर एपी ढिल्लों के घर के बाहर गोलीबारी की गई। जिसकी जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग ने ली, रोहित गोदारा गैंग ने बताया सलमान खान के साथ काम करने की वजह से सिंगर के घर पर गोलीबारी की गई।

उसके बाद 12 अक्टूबर को गैंग ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की और जिम्मेदारी लेते हुए यह दावा भी किया कि सलमान खान के साथ काम करने और रिश्ता रखने वाले करीबियों का यही हश्र होगा। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि मुंबई पुलिस के लिए यह धमकी एक बड़ी चुनौती है। सलमान खान की सुरक्षा में भी कई बार चूक देखने को मिली है। उनकी जान पर मंडरा रहा खतरा सुरक्षा के बावजूद खत्म नहीं हुआ है।

जिस तरह से बिश्नोई गैंग लगातार सलमान और उनके करीबियों पर हमला कर रहा है, जिसमें बाबा सिद्दीकी की हत्या भी हो चुकी है। इस वजह से सुरक्षा और इंटेलिजेंस सवालों की घेरे में आ गए हैं। पुलिस की अपनी खुद की लोकल इंटेलिजेंस होती है जो पूरी तरह से फेल नजर आ रही है। क्योंकि इतनी बड़ी घटना की भनक तक इंटेलिजेंस को नहीं लगी। ये अपने आप में एक बड़ा सवाल उठाता है।

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम फडणवीस ने की 'इंडिया केम 2026' की शुरुआत

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब