रकुल प्रीत सिंह (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम) 
बॉलीवुड

रकुल प्रीत सिंह ने पति जैकी भगनानी के साथ सेलिब्रेट किया गणेश चतुर्थी, शेयर किया फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने शादी के बाद पहली बार अपने पति और एक्टर जैकी भगनानी के साथ गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट किया है।

सोनाली झा

मुंबई: देशभर में 7 सितंबर यानी शनिवार को गणेश चतुर्थी का उत्सव सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड के सेलेब्स भी गणेश चतुर्थी का जश्न मना रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने शादी के बाद पहली बार अपने पति और एक्टर जैकी भगनानी के साथ गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में एक्ट्रेस अपने पति के साथ दिखाई दे रही हैं।

रकुल प्रीत सिंह ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि पहली बार एक साथ घर में बप्पा को लाते हुए। आप सभी को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहा हूं। फोटो में रकुल प्रीत सिंह येलो कलर के ड्रेस में दिखाई दी। इस ड्रेस में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। वहीं जैकी भगनानी ने क्रीम कलर के कुर्ते में दिखाई दिए। कपल साथ में काफी अच्छे लग रहे थे।

कपल ने किया गणपती बाप्पा का स्वागत

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने साथ में गणपती बाप्पा का स्वागत किया है। कपल में गणपती बाप्पा के लिए गुलाब के फूलों से मंदिर बनाया है। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि प्यारे जोड़े को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। दूसरे यूजर ने लिखा कि दोनों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि लवली कपल।

रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म

रकुल प्रीत सिंह इन दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म दे दे प्यार दे सीजन 2 को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में एक बार फिर से रकुल की जोड़ी एक्टर अजय देवगन के साथ बनेगी। पहली फिल्म दे दे प्यार दे में रकुल प्रीत सिंह और अजय देवगन की जोड़ी बहुत खास रही। रकुल ने चुलबुली आयशा का रोल किया था और अजय ने मच्योर आशीष का किरदार निभाया, जिससे दोनों के बीच एक मजेदार और दिलचस्प केमिस्ट्री उभर कर आई।

दे दे प्यार दे 2 पर बड़ा अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दे दे प्यार दे 2 की प्रोडक्शन टीम से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि फिलहाल, प्रोडक्शन टीम पंजाब के कुछ शानदार और ग्रामीण जगहों पर 45-50 दिनों की शूटिंग की योजना बना रही है। माधवन, रकुल और अन्य कलाकार व क्रू अगले महीने पंजाब के लिए रवाना होंगे, जबकि अजय देवगन यूनाइटेड किंगडम में सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग पूरी करने के बाद उनके साथ जुड़ेंगे।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट