बॉलीवुड

पत्नी के साथ फिर काम करना चाहते हैं राजकुमार राव, पहले इस फिल्म में साथ किया है काम

राजकुमार राव इस समय फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, लेकिन उन्होंने पत्नी पत्रलेखा के साथ फिर फिल्म में काम करने की इच्छा जताई है। राजकुमार राव इससे पहले भी पत्नी के साथ फिल्म में काम कर चुके हैं। आइए जानते हैं राजकुमार राव ने पत्नी के साथ काम करने को लेकर क्या कुछ कहा है।

अनिल सिंह

मुंबई: राजकुमार राव इस समय फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता को लेकर एक्साइटेड हैं, लेकिन वह पत्नी पत्रलेखा के साथ फिर फिल्म में साथ काम करने की इच्छा भी पाले हुए हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनकी यह इच्छा जल्द पूरी होने वाली है। पत्रलेखा और राजकुमार राव ने साल 2014 में सिटी लाइट्स नाम की फिल्म में साथ काम किया था।

राजकुमार राव और पत्रलेखा साल 2010 से साथ में है इसी बीच उन्होंने फिल्म सिटी लाइट्स में एक साथ काम भी किया और फिल्म के रिलीज होने के करीब 7 साल बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी करने से पहले यह कपल करीब 11 साल तक एक दूसरे के साथ था। राजकुमार राव ने ताजा इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें पत्नी पत्रलेखा के साथ फिल्म में काम करना अच्छा लगता है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें वह मौका दोबारा मिलेगा।

न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस को दिए गए इंटरव्यू में राजकुमार ने ये बात कही है दरअसल जब एक्टर से यह पूछा गया कि क्या वह फिल्म में पत्नी के साथ काम करना फिर पसंद करेंगे, तब राजकुमार राव ने बताया कि उनकी पत्नी पत्रलेखा एक्टिंग को लेकर बहुत पैशनेट है और किसी भी फिल्म में उनके साथ काम करने का राजकुमार राव का अनुभव बेहद अच्छा रहा है और वह उनके साथ फिर काम करना चाहते हैं। राजकुमार राव ने इंटरव्यू के दौरान यह उम्मीद भी जताई कि जल्द ही दोनों एक साथ फिल्म में नजर आएंगे। हालांकि राजकुमार राव ने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया कि क्या कोई प्रोजेक्ट पाइप लाइन में है।

राजकुमार राव इस समय उनकी ताजा रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। स्त्री 2 भारतीय सिनेमा जगत में सबसे अधिक कमाने वाली फिल्मों में शामिल हुई है। वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी पत्रलेखा नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई कंधार हाईजैक वेब सीरीज के प्रमोशन में लगी हुई थी। कंधार हाईजैक पर बनी वेब सीरीज को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वेब सीरीज में विजय वर्मा, पंकज कपूर और नसीरुद्दीन शाह अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं।

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन