रजनीकांत और अमिताभ बच्चन ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि 
बॉलीवुड

रजनीकांत ने रतन टाटा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, अमिताभ बच्चन बोले- एक युग समाप्त हो गया

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रतन टाटा के निधन से पर बॉलीवुड से लेकर साउथ के कई स्टार्स ने पोस्ट शेयर किया है।

सोनाली झा

मुंबई: दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रतन टाटा के निधन से पर बॉलीवुड से लेकर साउथ के कई स्टार्स ने पोस्ट शेयर किया है। इसी बीच रजनीकांत और अमिताभ बच्चन ने रतन टाटा के निधन पर भावुक पोस्ट शेयर किया है। दोनों सेलेब्स ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।

रजनीकांत ने गुरुवार को एक्स पर बात करते हुए एक यादगार तस्वीर शेयर की है। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा है कि एक महान दिग्गज आइकन जिसने अपने विजन और जुनून से भारत को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित किया। वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया। वह व्यक्ति जिसने कई पीढ़ियों के लिए लाखों नौकरियां पैदा कीं। वह व्यक्ति जिसे सभी प्यार करते थे और सम्मान देते थे। उन्हें मेरा हार्दिक नमन। मैं इस महान आत्मा के साथ बिताए हर पल को हमेशा याद रखूंगा। भारत का एक सच्चा सपूत अब नहीं रहा। शांति से विश्राम करें रतन टाटा।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी गुरुवार को दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रतन टाटा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि एक युग अभी-अभी समाप्त हुआ है। उनकी विनम्रता, उनका महान संकल्प, उनकी दूरदर्शिता और राष्ट्र के लिए सर्वश्रेष्ठ करने का उनका दृढ़ संकल्प, हमेशा गर्व की बात है। आम मानवीय कारणों के लिए एक साथ काम करने का अवसर और विशेषाधिकार प्राप्त करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान था। बहुत दुखद दिन।

कुछ समय पहले करीना कपूर खान ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रतन टाटा की पुरानी तस्वीरें पोस्ट की थीं। साथ ही उन्होंने लिखा कि टाइटन को अलविदा। आपने जिस तरह प्यार किया, उसी तरह ऊंची उड़ान भरें। ओह, आपने हमें प्यार करना कैसे सिखाया। बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा की एक सुनहरे दिल वाला व्यक्ति जिसने अरबों लोगों के जीवन को बदल दिया। रतन जी RIP।

आलिया भट्ट ने भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि रतन टाटा ने कई पीढ़ियों को सिखाया कि देना क्या होता है। शायद अब तक के सबसे प्रभावशाली इंसान। यह एक ऐसा नुकसान है जिसे हम आने वाले कई सालों तक महसूस करेंगे, लेकिन हीरो के बारे में यही बात है। उनका प्रभाव इतनी गहराई से निहित है। हमेशा और हमेशा के लिए रहता है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए